स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, August 17, 2020

 

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

वेतन विसंगति दूर कर 2800 ग्रेड पे की रखी माँग

'हमसफर मित्र न्यूज'। सोमवार 17 अगस्त। 

बिल्हा:- स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ अपनी वेतन विसंगति की मांगों को लेकर कई वर्षों से संघर्ष करते आ रही है इसी कड़ी में प्रांतीय आह्वाहन पर आज सभी ब्लॉक मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया है| 

             संघ के बिलासपुर जिला  अध्यक्ष संजय बंजारे एवं बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष सरिता वर्मा ने बताया कि आज प्रान्त के निर्देश पर बिल्हा एसडीएम श्री अखिलेश साहू जी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है जिसमें वेतन विसंगति दूर करने की मांग रखी है संघ के सचिव धीरेन्द्र कौशिक ने बताया कि हम अपने संघ के माध्यम से लगातार कई वर्षों से अपनी मांगों को सरकार के पास रख रहे हैं किंतु आज पर्यंत तक हमारी विसंगतियां दूर नही हो पाई है संघ के द्वारा 1दिवसीय, 2 दिवसीय, 11 दिवसीय सहित 47 दिनों की अनिश्चित कालीन हड़ताल भी पुरवर्ती सरकार के समय में किया गया जिसमें उल्टा 1262 कर्मचारी को सरकार ने बर्खास्त कर दिया तब कांग्रेस सरकार के आते ही स्वास्थ्य संयोजकों को बहाल करते हुए मांगों को अपनी जन घोषणा पत्र में रखा गया तथा पूरा करने हेतु कहा गया लेकिन आज तक परेशानी जस की तस बनी हुई है इसी तारगम्य में वेतन विसंगति दूर करने लगातार मुख्यमंत्री को उनके घोषणा पत्र की याद दिलाई जा रही है| आज के कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट, जिला अध्यक्ष संजय बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष सरिता वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक, धीरेन्द्र कौशिक, सुरेश तिवारी, उमा मनहर, प्रभा उपाध्याय, दिनेश साहू, सहित स्वास्थ्य संयोजक उपस्थित रहे |

No comments:

Post a Comment