क्यों मनाया जाता है 'कमर छठ', क्या है इसका रहस्य - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, August 9, 2020

 

क्यों मनाया जाता है 'कमर छठ', क्या है इसका रहस्य 


नवागढ़ से दुजेय साहू की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र'। 9 अगस्त रविवार। 

नवागढ़-आज कृष्णपक्ष षष्ष्ठी को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. बलराम को शेषनाग का अवतार माना जाता है. भगवान विष्णु के अधिकांश अवतारों में शेषनाग किसी न किसी रूप में उनके साथ हमेशा अवतरित हुए हैं. हिंदू धर्म शास्त्रानुसार भगवान बलराम का प्रधान शस्त्र हल और मूसल है. हल धारण करने के कारण भी बलराम को हलधर कहा जाता है. भगवान बलराम माता देवकी और वासुदेव के 7वें संतान हैं. यह पर्व श्रावण पूर्णिमा के 6 दिन बाद चंद्रषष्ठी, बलदेव छठ, रंधन षष्ठी के नाम से मनाया जाता है.


*कमरछठ पर्व आज पुत्र की रक्षा के लिए रखते है व्रत*


इस पर्व को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में कमरछठ के नाम से जाना जाता है. इस बार नौ अगस्त को हलषष्ठी पर्व मनाया जा रहा है. हलषष्ठी माता की पूजा करके परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. पूजा-अर्चना में बिना हल जोते उगने वाले पसहर चावल और छह प्रकार की भाजियों का भोग लगाने का खासा महत्व है. पसहर चावल को खेतों में उगाया नहीं जाता. यह चावल बिना हल जोते अपने आप खेतों की मेड़, तालाब, पोखर या अन्य जगहों पर उगता है. भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ के जन्मोत्सव वाले दिन हलषष्ठी मनाए जाने के कारण बलदाऊ के शस्त्र हल को महत्व देने के लिए बिना हल चलाए उगने वाले पसहर चावल का पूजा में इस्तेमाल किया जाता है. पूजा के दौरान महिलाएं पसहर चावल को पकाकर भोग लगाती हैं और इसी चावल से व्रत तोड़ती हैं.


*भगवान बलराम का जन्मोत्सव*


शास्त्र के मुताबिक, इस दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ है. माना जाता है कि बलराम का शस्त्र हल और मूसल होने के कारण पर्व का नाम भी हलषष्ठी पड़ा. मान्यता है कि माता देवकी के 6 पुत्रों को जब कंस ने मार दिया तब पुत्र की रक्षा की कामना के लिए माता देवकी ने भादो कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को षष्ठी देवी की आराधना करते हुए व्रत रखा था. एक और कथा के मुताबिक अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा ने हलषष्ठी का व्रत किया था, जिससे उनका पुत्र परीक्षित जीवित रहा.

No comments:

Post a Comment