युवाओं ने लिया साप्ताहिक श्रमदान का संकल्प - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, August 9, 2020

 

युवाओं ने लिया साप्ताहिक श्रमदान करने का संकल्प

नवागढ़ से दुजेय साहू की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र'। रविवार 9 अगस्त 

नवागढ़। शंकर नगर नवागढ़ के युवाओं ने एक अलग पहल की शुरुआत की है वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद के आह्वान पर प्रत्येक रविवार को शंकर नगर के युवा वार्ड को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान कर रही है जिसकी शुरुआत हलषष्ठी के पारंपरिक त्योहार पर की गई ।इस दिन वार्ड स्थित रंगमंच परिसर को सभी ने साफ किया बड़ी मात्रा में खरपतवार आदि के बढ़ने के कारण यह स्थान दुर्गम दिखाई दे रहा था साथ ही असामाजिक तत्वों द्वारा रंगमंच पर शराब आदि के सेवन पश्चात पानी पाऊज और डिस्पोजल को फेंक दिया जाता था जिसके बदबू से आने जाने वालो को परेशानी होती थी कोरोना के चलते साफ सफाई का कार्य सभी स्थानों पर जोरो से चल रहा है वही इस कार्य से लोगो मे स्वच्छता के प्रति जागरूकता पहुचाने का कार्य शंकर नगर के युवावर्ग कर रहे है। सफाई उपरांत पार्षद रमेश निषाद ने इस स्थान पर युवाओं और बच्चों के खेलने हेतु बॉलीबाल और बैडमिंटन के मैदान बनाने का विचार दिया जिससे वार्ड के युवा नशे आदि की लत से दूर हो कर अपने उत्तम स्वास्थ्य हेतु खेल आदि से स्वस्थ रहें सफाई कार्य मे पार्षद रमेश निषाद ,महेश साहू(शिक्षक), मनोज देवांगन, संतोष पाल, दिलीप जायसवाल, भुखन यादव, रामअवतार निषाद, हेमकांत निषाद, तुलाराम सिन्हा, तुलाराम निर्मलकर, गनेषु सिन्हा, ताम्रध्वज नाविक, विकास ठाकुर सहित छोटे- छोटे बच्चों ने  उत्साह के साथ इस कार्य मे सहयोग दिया।

No comments:

Post a Comment