साप्ताहिक घटनाक्रम - तारीख 2 अगस्त से 8 अगस्त तक
'हमसफर मित्र'
2 अगस्त रविवार :-
* उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना से निधन।
* गृहमंत्री अमित शाह, तमिलनाडु के राज्यपाल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित।
* दुनिया भर में अबतक कोरोना से 6,90,911 लोगों की मौत हो गई।
* भारत में आज 52,783 नए कोरोना के मामले, मृतकों की संख्या 38,161 हुए।
* छत्तीसगढ़ में 181 कोरोना के नए मामले, मरने वालों की संख्या 58 हुए।
3 अगस्त सोमवार :-
* दुनिया में कोरोना से अबतक 6,94,915 लोग मारे गए।
* देश में 50,616 कोरोना के नए मामले, मृतकों की संख्या 38,971 हुए।
* छत्तीसगढ़ में 198 कोरोना के नए मामले, अबतक 61 की मौत।
* नेपाल में भूस्खलन से 10 की मौत।
* दक्षिण गुजरात में 3.3 तीव्रता से भूकंप के झटके।
* अमर सिंह का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया।
* लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी की पत्नी अनघा जोशी का 75 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन।
* छोटे पर्दे के अभिनेत्री ऋचा भद्रा कोरोना संक्रमित।
* पंजाब में जहरीले शराब पीने से 6 और की मौत।
* आर्थिक संकट के चलते लेबनान के विदेश मंत्री नसीफ हिन्ती ने इस्तीफा दे दिया।
* अफगानिस्तान के जेल में हुए आत्मघाती हमले में 29 की मौत 43 घायल।
4 अगस्त मंगलवार :-
* मरवाही में एसडीएम कार्यालय का शुभारंभ चरणदास महंत द्वारा किया गया।
* विश्व में अबतक कोरोना से 7,00,591 की मौत हो गई।
* भारत में आज 51,282 नए कोरोना संक्रमित, मृतकों की संख्या बढ़कर 39,820 हो गई।
* छत्तीसगढ़ में 382 नए कोरोना के मामले, मृतकों की संख्या 69 है।
* महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगकर का 89 वर्ष की उम्र में पुणे में निधन।
5 अगस्त बुधवार :-
* जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
* अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम जन्मभूमि का शिलान्यास किया।
* छत्तीसगढ़ में कल से लॉकडाउन समाप्त कर दिया जाएगा।
* देवरिया में सरयू नदी में नाव डुबने से 5 की मौत।
6 अगस्त गुरुवार :-
* टीवी अभिनेता समीर शर्मा ने मुंबई में 44 वर्ष की उम्र में आत्महत्या कर ली।
* अहमदाबाद में एक निजी कोविड अस्पताल में लगी आग से 8 मरीजों की मौत हो गई।
* दुनिया भर में अबतक 7,14,017 लोग कोरोना से मारे गए।
* छत्तीसगढ़ में आज से पुरी तरह लॉकडाउन समाप्त, धारा 144 रहेगा लागू।
* देश में आज 62,170 कोरोना के नए मरीज, 41,638 की मौत। 20,25 409 कुल संक्रमित।
* छत्तीसगढ़ में कोरोना के 523 नए मामले, मृतकों की संख्या 77, कुल 11,932 संक्रमित।
* देश की पहली 'किसान रेल' 7 अगस्त से शुरूआत होगी।
* मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल नियुक्त।
7 अगस्त शुक्रवार :-
* केरल में भारतीय विमान दुर्घटना में 2 पायलट सहित 17 लोग मारे गए।
* केरल में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हो गई।
* भारत के बाद अब अमेरिका ने टिकटॉक पर बैन लगा दिया।
* दुनिया में अबतक 7,20,345 लोंगो की मौत कोरोना से हो गई।
* भारत में आज 61,455 कोरोना के नए मामले, 42,578 की अबतक मौत।
* छत्तीसगढ़ में कोरोना के 378 नए केस दर्ज, अबतक 87 की मौत। पश्चिमी अफ्रीका के तट पर नौका पलटने से 27 लोगों की मौत हो गई।
* नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरोना पॉजिटिव।
* चीन में बुन्या वायरस से अबतक 60 संक्रमित और 7 की मौत।
8 अगस्त शनिवार :-
* दुनिया में अबतक 7,27,009 लोग कोरोना से मारे गए।
* देश में आज 65,156 नए कोरोना मामले, अबतक 43,453 की मौत।
* छत्तीसगढ़ में 447 कोरोना के नए मामले, अबतक 90 की मौत।
* उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव लखनऊ अस्पताल में भर्ती।
* छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज गौतम चौरड़िया के पुत्र श्रेयांश का राजनांदगांव में कार दुर्घटना में मृत्यु।
* केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी कोरोना पाजिटिव।
* ओडिशा में 3.8 तीव्रता से भूकंप के झटके।
* मुकेश अंबानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बने।
* मॉरिशस में आपातकाल की घोषणा की गई।
* गुजरात में बंद पड़े केमिकल फैक्ट्री में आग।

No comments:
Post a Comment