[स्वास्थ्य ही जीवन है]
क्यों आते हैं महिलाओं को देरी से पीरियड
'हमसफर मित्र न्यूज'।
आमतौर पर देखा जाए तो महिलाओं को हर महीने 28 दिनों में पीरियड होतीं हैं। पर अक्सर यह समस्या देखा जाता है कि पीरियड देरी से आती है। हालांकि यह कोई गंभीर समस्या नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकता है। अधिक उम्रता, रक्ताल्पता, हॉर्मोन्स के अनियमितता आदि से यह लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
पीरियड्स देरी से आने की समस्या कई महिलाओं व युवतियों को होती है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे सामान्य कारण जो इस समस्या की वजह हो सकते है। अगर महिलाएं इन 5 कारणों की जानकारी रखें, तो अपने पीरियड्स को नियमित कर सकती है -
1. कम या अधिक उम्र में माहवारी की शरुआत होना कई बार माहवारी में अनियमिता पैदा करता है, जो कि सामान्य बात है। समय के साथ ये नियमन हो जाती है, अत: चिंता की बात नहीं है।
2. वजन का अत्यधिक बढ़ना या मोटापा भी माहवारी में अनियमितता का एक प्रमुख कारण हो सकता है। कई बार यह समस्या थायरॉइड के कारण भी होती है, अत: डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।
3. हमारी दिनचर्या और खानपान में बदलाव के कारण भी कई बार माहवारी देरी से आने की समस्या होती है। ऐसे में अपनी जीवनशैली और डाइट को व्यवस्थित कर आप इसे नियमित कर सकते हैं।
4. माहवारी देरी से आने का एक गंभीर कारण पॉलिसिस्टिक ओवरी सिड्रोम हो सकता है, अत: ऊपर दिए गए कारणों के अलावा अगर ऐसा होता है तो इसकी जांच जरूर करवाएं।
5. ज्यादा तनाव एवं जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज भी माहवारी को प्रभावित करने वाला एक बड़ा कारण हो सकता है। ओवरी यानि अंडाशय पर सिस्ट अर्थात आवरण बन जाने के कारण भी अक्सर ऐसा होता है।
अगर ऐसा हमेशा हो अथवा कोई तकलीफ होता हो तो बेहिचक डॉक्टर से परामर्श कर लेना चाहिए। यह बीमारी अधिक दिनों तक रहने से कोई अन्य गंभीर बीमारी उत्पन्न होने की संभावना रहती है। अतः समय रहते चिकित्सीय सलाह जरूर कर लेनी चाहिए।
No comments:
Post a Comment