तीन चोरी के प्रकरण में चोर हुए गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, July 4, 2020


तीन चोरी के प्रकरण में चोर गिरफ्तार

'हमसफर मित्र'। 

   तिफरा स्थित शनि मंदिर में हुए चोरी का आरोपित 24 घंटे में सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार-शुक्रवार दरमियान रात को तिफरा स्थित शनि मंदिर में चोरों ने दानपेटी सहित 8 हजार रुपये व सिक्के चोरी कर फरार हो गया था। महज 24 घंटे के भीतर ही सिरगिट्टी पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

   सिरगिट्टी थाने के प्रधान आरक्षक सुरेंद्र तिवारी को मुखबिर से सुचना मिली कि मंदिर के पास रहने वाले अमित मानिकपुरी उर्फ अनुज पिता सगुन दास मानिकपुरी 28 वर्ष को उस रात मंदिर के आसपास घुमते हुए देखा गया था। उसे पकड़ करने पर बताया कि उसके साथ और तीन साथी भी शामिल थे। उक्त तीनों आरोपी गणेश कश्यप, ननकी कश्यप और रविदास मानिकपुरी चोरी में बराबर हिस्सेदारी थे। इनमें से रविदास घटना के बाद से फरार हैं। चोरों ने बताया कि शौक पूरा करने के लिए वह तीन जगहों चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत कार्रवाई में लिया है।

   त्वरित कार्रवाई करने के लिए सिरगिट्टी थाना सुर्खियों में है। इस प्रकरण में थाना प्रभारी शांत कुमार साहू, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र तिवारी, सहेत्तर कुर्रे, विनोद यादव, अनूप किण्डो, सत्येन्द्र सिंह और रवि शर्मा की अहम भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment