बिल्हा - पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामो पर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, July 4, 2020

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामो से बिल्हा में कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन

'हमसफर मित्र'। 

   लगातार 24 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम वृद्धि पर कांग्रेसियों ने आज बिल्हा में विशाल धरना प्रदर्शन किया। महूआ चौक से एसडीएम अॉफिस तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी से सवार होकर एसडीएम को रास्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

   बिल्हा विधानसभा के छाया विधायक माननिय श्री राजेन्द्र शुक्ला जी ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा जिम्मेदार हैं। उन्होंने जनताओं को संबोधित करते हुए एवं प्रेसवार्ता में कहा कि 'पेट्रोल-डीजल 80 पार, अब नहीं चुनेंगे मोदी सरकार' का नारा दिया।

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिल्हा द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीति बढ़ती महंगाई व डीजल,पेट्रोल, गैस में भारी बढ़ोतरी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया है, जिसमें छाया विधायक बिल्हा सम्माननीय  राजेन्द्र शुक्ला जी और पूर्व विधायक सियाराम कौशिक जी विशेष रूप से उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन के पश्चात माननीय महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) बिल्हा को ज्ञापन सौंपा गया ! विशेष रूप से सभी वरिष्ठ जन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, एनएसयूआई एवं आईटी सेल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। तथा क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारी नानक रेलवानी, जोगेन्द्र सिंह, जगन्नाथ तिवारी, मनोज पाण्डेय, चंद्रप्रताप तिवारी, घनश्याम डहरिया, राकेश पाटले, अमर टंडन, राजेश जायसवाल, मायाराम यादव, भारती गेंदले तथा शिवकली बंजारें आदि शामिल होकर विरोध प्रकट किये हैं।

No comments:

Post a Comment