बिल्हा में एक तो मस्तुरी में आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं आज
'हमसफर मित्र'। गुरुवार 2 जुलाई।
कोरोना का कहर जारी है। आज शाम तक बिलासपुर जिले में 9 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें एक बिल्हा और 8 मस्तुरी ब्लॉक में। इसके साथ ही जिले में अबतक कुल 193 मरीज मिल चुके हैं।बिलासपुर जिले में गुरुवार शाम तक मिले 9 कोरोना पॉजिटिव में से 7 पुरूष और 2 महिला शामिल है। कल तक 184 पॉजिटिव मरीजों में से 169 स्वस्थ होकर घर लौट चुके थे। कल जिले में एक महिला सहित 3 पॉजिटिव केस दर्ज हुए थे जो तोरबा का एक महिला और मस्तुरी के दो पुरूष थे। आज फिर मस्तुरी क्षेत्र में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है।
छत्तीसगढ़ में आज कुल 48 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से राजधानी रायपुर में 23,जगदलपुर में 10,दंतेवाड़ा में 3 और बेमेतरा में 9 तथा बिलासपुर जिले में 3 शामिल हैं। प्रदेश में अबतक कुल मिलाकर 675 पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं।
No comments:
Post a Comment