पिता ने 5 साल से कर रहा था बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, July 22, 2020

पिता ने 5 साल से कर रहा था बेटी से दुष्कर्म, गिरफ्तार 

'हमसफर मित्र'। बुधवार 22 जुलाई। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता ने अपनी सौतेले बेटी के साथ एक बार नहीं 5 साल से लगातार दुष्कर्म करते आ रहे थे। इस घिनौनी अपराध के चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

   रायपुर के उरला निवासी एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को धमकी देकर हवस का शिकार बनाता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता कमलेश वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

   उरला पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय बेटी के साथ उसके ही सौतेले पिता कमलेश ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पिता कमलेश वर्मा 2015 से लगातार पीड़िता के साथ शारिरिक संबंध बना रहा था। पीड़िता जब इसका विरोध करती थी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था।

   पीड़िता ने दुष्कर्म से परेशान होकर पूरी बात कल अपनी मां को बताई, जिसके बाद उसने अपनी मां के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने बलात्कार का केस दर्ज कर आरोपी पिता कमलेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

   आरोपी कमलेश वर्मा ने जिस समय से उससे दुष्कर्म किया था उस समय लड़की नावलिग थी। 15 साल के उम्र की नावलिग बेटी से लगातार 5 वर्ष तक उससे दुष्कर्म करते रहे जिसका रिश्ते में बाप-बेटी होने के कारण किसी को भनक तक नहीं लगा। अब उसका पोल पट्टी खुला।

No comments:

Post a Comment