ऐसा लक्षण दिखे तो जांच कराये अपना शुगर लेबल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, June 17, 2020


ऐसा लक्षण हो तो जांच कराये अपना शुगर लेबल

'हमसफर मित्र'। 

   शुगर के लक्षण के बारे में जानकारी नही होने के कारण अधिकांश लोग शुगर के चपेट में आ जाते हैं। शुगर को शुरूआती लक्षणों के बाद ही सावधानी रखने से कुछ हद तक शुगर को रोका जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा शुगर पेशेंट भारत में ही है। भारत की लगभग 5 प्रतिशत आबादी शुगर से पीड़ित हैं। चिकित्सकों का कहना है कि लोगों को शुगर के बारे में सही जानकारी नही होने के कारण पहचान नही कर पाते हैं और शुरुआती दौर में चिकित्सा के अभाव में रोग के चपेट में आ जाते हैं।

प्यास अधिक लगे तो

   शुगर के शुरूआती लक्ष्यणों में प्यास अधिक लगने का शिकायत ज्यादा रहता है। भरपूर मात्रा में पानी पीने के बावजूद अगर फिर भी पानी प्यास लगे तो अपने डॉक्टर से परामर्श कर लेना चाहिए।

जरूरत से ज्यादा बाथरूम जाना

   शुगर के मरीजों को बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत होती है। दरअसल बार-बार बाथरूम जाने से ब्लडस्ट्रीम में मौजूद शुगर शरीर से बाहर निकल जाती हैं जो शुगर का लक्षण हो सकता है। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर ब्लड शुगर और यूरिन शुगर का जांच अवश्य करवा लें।

थकान अधिक लगना

   खान-पान का सही इस्तेमाल और भरपूर नींद लेने के बावजूद अगर शरीर में थकावट रहती है तो समझ लेना चाहिए कि शुगर की मात्रा अधिक हो सकती है। दरअसल शुगर से पीड़ित मरीजों के शरीर में कार्बोहाइड्रेट का सही तरीके से ब्रेक नही हो पाता है। इसी वजह से कार्बोहाइड्रेट से मिलने वाली एनर्जी शरीर को पूरी तरह से नही मिलती हैं। एनर्जी न मिलने के वजह से शरीर में थकावट का एहसास होता है। ऐसे लक्षण मिलने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर जांच करा लेना चाहिए।

No comments:

Post a Comment