सुशांत के आत्महत्या पर सलमान खान, एकता कपूर सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, June 17, 2020

सुशांत के आत्महत्या पर सलमान खान, एकता कपूर सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज 


नयी दिल्ली :  बीते रविवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा खुदकुश करने के बाद आज सलमान खान, करण जौहर,  एकता कपूर और संजय लीला भंसाली सहित आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। सुशांत की मौत के बाद से  बॉलीवुड कई सितारे और लोगों ने उनके आत्महत्या के फैसले को फिल्म उद्योग द्वारा शोषण करने की वजह से लिया गया बताया है। सभी के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज किया गया है। वकील सुधीर ओझा ने इन सभी कलाकारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज किया है। वहीं पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत गंभीर अवसाद से गुजर रहे थे, लेकिन कई सितारों ने आरोप लगाया कि उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था।

कंगना रनौत ने लगाया था मर्डर का आरोप


   अभिनेत्री कंगना रनौत सुशांत की मौत के बाद वीडियो जारी कर फिल्म इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या नहीं मर्डर था। उनके अलावा रणवीर शौरी, अभिनव सिहं कश्यप सहित अन्य सितारों ने भी भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया है। इन सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री पर भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगाए और कहा कि सुशांत सिंह राजपूत इस चीज के शिकार थे।



इंफॉर्मेशन 

No comments:

Post a Comment