चोरी के आरोप में एक नाबालिग सहित दो गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, June 10, 2020


चोरी के आरोप में एक नाबालिग सहित दो गिरफ्तार


'हमसफर मित्र'। बुधवार 10 जून।

बिलासपुर /सिरगिट्टी।  लॉकडाउन में कुछ ढिला होने के बाद शहर में चोरी की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। बिलासपुर के सिरगिट्टी के इंडस्ट्रीयल इलाके में स्थित जय अम्बे फूड प्रेडक्सन नामक फैक्ट्री में दो चोरों ने धावा बोलकर 20 हजार रुपये नगदी चोरी कर भाग गया। घटना रविवार - सोमवार दरमियान रात की है। इसकी सुचना चकरभाठा निवासी प्रार्थी भगचंद पंजवानी ने सिरगिट्टी थाना में दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर खोजबीन की जा रही थी। इस बीच प्रधान आरक्षक सुरेंद्र तिवारी को मुखबिर से सुचना मिली कि सरकंडा के अशोक नगर निवासी 19 वर्षीय सतीश ध्रुव को उस दिन रात को इस क्षेत्र में घुमते हुए देखा गया था। पुलिस ने तत्काल अधिकारीयों के निर्देश पर सतीश को आज थाना लाया गया जहां उसने एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। सिरगिट्टी पुलिस ने सतीश ध्रुव पिता शत्रुघ्न ध्रुव के साथ नाबालिग को आज न्यायालय में पेश किया। जिस पर सतीश को जेल भेज दिया गया वहीं नाबालिग को सरकंडा नूतन चौक स्थित बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। इस पुरे प्रकरण में सिरगिट्टी थाना प्रभारी श्री शांत कुमार साहू, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी और आरक्षक अनूप किण्डो की अहम भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment