अवगुणों से चला जाता है धन और सम्मान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, June 20, 2020


अवगुणों से चला जाता है धन व सम्मान

'हमसफर मित्र'। 

   व्यक्ति के गुण और अवगुण उसे दूसरों से अलग बना देते हैं। गुणवान व्यक्ति के पास हर कोई आना चाहते हैं और जिस व्यक्ति में अनेक अवगुण होता है लोग उससे बात करना भी पसंद नही करते है। जहां गुणवान व्यक्ति को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, धन आदि सब प्राप्त होता है। वहीं अवगुणी व्यक्ति कितने भी मेहनत क्यों न कर लें लेकिन अवगुणों के कारण उन्हें कभी भी सम्मान व धन की प्राप्ति नही होती हैं।
   रामचरित मानस में भी बताया गया है कि किस तरह के लोगों को धन की प्राप्ति नही होती हैं और धन प्राप्ति के मार्ग में कौन-सा अवगुण बाधा उत्पन्न करते हैं।
   रामायण में कहा गया है कि जिन लोगों में किसी चीज का नशा करने की आदत है वह कभी सम्मानित व धनी नही हो सकते। पराए स्त्री-पुरुष से गलत संबंध रखने वाले व्यक्ति कभी धनवान और सुखी नही हो सकते हैं। इनका धन और सम्मान व्यभिचारी में नष्ट हो जाता है। अभिमानी व्यक्ति के पास धन अधिक समय तक नही ठहरता है, क्योंकि इनका अहंकार या तो इन्हें ले डूबता है या इनके धन को। जो व्यक्ति धन के पीछे अधिक भागता है धन और यश दोनों उससे उतनी ही दूर होते जाते हैं।


No comments:

Post a Comment