जानिए कौन-सा नमक हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, June 21, 2020

जानिए कौन-सा नमक हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है


लेखक - मनितोष सरकार, बिल्हा। 


'हमसफर मित्र'। 

   नमक कई तरह की मिलती हैं। लेकिन इनमें से कौन-सा नमक आपके लिए फायदेमंद है इसका चुनाव करना थोड़ा मुश्किल है। बाजार में अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग नमक के गुणों के बारे में बताकर आपको भ्रमित करते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टी से कोई भी नमक ज्यादा सेवन करने से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

क्यों जरूरी है शरीर के लिए नमक


   शरीर में रोज औसतन 5 से 6 ग्राम नमक की आवश्यकता होती है। नमक हमारे शरीर में पानी को नियंत्रित रखते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि नमक में सोडियम का मात्रा होता है। और सोडियम ही हमारे शरीर में पानी का लेबल सही रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा दिमाग से शरीर के अन्य अंगों तक सूचनाओं के आदान-प्रदान में सोडियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। साथ ही मांसपेशियों की सक्रियता बरकरार रखने में सोडियम बहुत मददगार सिद्ध होता है। चूंकि, यह सभी पदार्थों को तेजी से अपनी ओर खींचता है, इसलिए नमक की अधिकता से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। इससे शरीर में कहीं पानी इकट्ठा होकर 'जलोदर' जैसे बीमारी उत्पन्न कर सकते हैं।

कौन-सा नमक कितना फायदेमंद है -


टेबल सॉल्ट अथवा सफेद नमक


   दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले नमक हैं सफेद नमक। क्योंकि आमतौर पर खाना बनाने के लिए इसी नमक का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। इस नमक को आयोडाइज्ड कर बाजारों में बेचा जाता है। ताकि हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयोडीन उपलब्ध हो सके। इस नमक में सोडियम 39.1 प्रतिशत, पोटैशियम 0.09 प्रतिशत, मैग्नीशियम 0.01 से भी कम प्रतिशत और आयरन 0.01 प्रतिशत से कम होता है।


समुद्री नमक के फायदे


   समुद्र के पानी को वास्पित कर समुद्री नमक बनाया जाता है। समुद्री नमक में मिनरल्स का मात्रा कुछ ज्यादा रहता है। जिससे खाने का स्वाद थोड़ा बहुत अलग हो सकता है, पर सादे नमक जैसा ही होता है। समुद्री नमक में सोडियम 38.3 प्रतिशत, पोटैशियम 0.08 प्रतिशत, मैग्नीशियम 0.05 प्रतिशत और आयरन 0.01 प्रतिशत से कम होता है।

पिंक सॉल्ट अथवा हिमालयन नमक


   हिमालयन नमक हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इस नमक को उच्च रक्तचाप के रोगी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पर सिमित मात्रा में। इस नमक को रॉक सॉल्ट और हिमालयन क्रिस्टल सॉल्ट के नाम से भी जाना जाता है। सेंधा नमक भी इसी का एक प्रकार हैं। इस नमक में सोडियम 36.8 प्रतिशत, पोटैशियम 0.28 प्रतिशत, मैग्नीशियम 0.1 प्रतिशत और आयरन 0.0004 प्रतिशत से कम होता है।

उपरोक्त में से कौन-सा नमक ज्यादा फायदेमंद है


   अगर आप कोई भी नमक 5 से 6 ग्राम से अधिक इस्तेमाल नही करेंगे तो सभी नमक शरीर के लिए फायदेमंद होगा। पर सफेद नमक का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि सभी नमक में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम तो है, किन्तु आयोडीन नही है। आयोडीन युक्त नमक केवल सफेद नमक ही है। आयोडीन की कमी से हमें थायरॉइड, घेंघा रोग आदि होने की संभावना रहती है। अतः आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल करना सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

No comments:

Post a Comment