नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, मना करने पर जान से मारने की धमकी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, May 21, 2020


नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, मना करने पर जान से मारने की धमकी



बिलासपुर। 21 मई। हमसफर मित्र न्यूज। घर घुसकर जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले आदतन अपराधी को सरकंडा पुलिस ने 18 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के बंधवापारा निवासी 27 वर्षीय आरोपी दिनेश बंसोड़ पिता बाबूलाल बंसोड़ ने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर में अकेली पाकर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की के मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।


   घटना के बाद नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ सरकंडा थाना जाकर मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल को दी। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को तलाश कर पकड़ने का निर्देश दिया।

   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश शर्मा एवं सीएसपी (सरकंडा) श्रीमती निमिषा पाण्डेय के निर्देशन में सरकंडा थाना प्रभारी शनिप कुमार रात्रे द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई।

   पुलिस ने 18 घंटे के भीतर आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 494/2020 धारा 354, 454, 506 भादवि 12 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई।

   पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी दिनेश आदतन अपराधी है। पूर्व में भी उसके खिलाफ सरकंडा थाना में अपराध क्रमांक 200/2020 धारा 452, 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज था। और 1 मार्च 2020 से फरारी काट रहा था। जिसका सरगर्मी से पुलिस ने तलाश कर रही थी।

   इस कार्यवाही में सरकंडा थाना प्रभारी शनिप कुमार रात्रे, सहायक उप निरीक्षक शारदा सिंह, प्रधान आरक्षक जीतेश सिंह, महिला प्रधान आरक्षक बबीता श्रीवास की अहम भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment