22 मई : देखिए आज के राशिफल में क्या - क्या है - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, May 22, 2020


22 मई का राशिफल
ज्योतिषी - मनितोष सरकार, बिल्हा

* मेष :- आज आपको धन प्राप्ति का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख की अनुभूति होगी। स्वास्थ्य अच्छा महसूस करेंगे।

* वृष :- आज धन की वृद्धि एवं सुख प्राप्त होगा। मन बुरे कर्म के प्रति अग्रसर हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

* मिथुन :- आज मन पसंद सामानों की खरीदारी के प्रति ध्यान जा सकते हैं। नए मित्र भी बन सकते हैं। धन, अन्न की प्राप्ति होगी।

* कर्क :- आज धन प्रतिष्ठा के लिए समय अनुकूल है। विकास कार्य एवं मामले-मुकदमे में कुछ विलंब होगा। मित्रों से संबंध सुधरेगा।

* सिंह :- आज आपका समय खराब की तरफ इशारा हो रहा है। विरोधियों की संख्या में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में नरमी आएगी।

* कन्या :- आज उत्तम वस्त्र, आभूषण आदि प्राप्त हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य का योग बन रहा हैं। चिरस्थायी लाभ मिल सकता है।

* तुला :- आज सुख में वृद्धि होगी। मनपसंद वस्तुओं की क्रय-विक्रय की संभावना है। धन लाभ होगा।

* वृश्चिक :- आज आपको धन लाभ के लिए कठोर परिश्रम की आवश्यकता है। किसी के द्वारा अपमानित हो सकते हैं। घर में विवाद की स्थिति बन सकती हैं।

* धनु :- आज आपका विरोधी प्रबल होंगे। व्यापार व्यवसाय में अड़चनें एवं मनमुटाव होने की संभावना है। समझौता कर लेना अच्छा है।

* मकर :- आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। गृहस्थ सुख की प्राप्ति होगी। नूतन उद्योग-धंधों में पूर्ण रूप से स्थायित्व मिलेगा।

* कुंभ :- आज बहुत दिनों से मन में सोचे हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है। जनताओ से संबंध में मधुरता बढ़ेगी। वाहन सुख का योग है।

* मीन :- आज पार्टनरशिप में लाभ होगा। मित्रों में वृद्धि होगी। नूतन कार्य के समय अनुकूल है।

No comments:

Post a Comment