प्रवासी गर्भवती महिलाओं को 'रेडी टू ईट' प्रदान किया गया
नवागढ़ से दुजेय साहू की रिपोर्ट :-
'हमसफर मित्र' न्यूज शुक्रवार 29 मई।
नवागढ़। विभिन्न शहरों व राज्यों से आये प्रवासी मजदूरों में गर्भवती महिलाओं को जो कि कोरोनटाइन सेंटर में 14 दिन तक कोरोनटाइन है उन्हें महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ के द्वारा रेडी टू ईट प्रादय कर रहे स्व सहायता समूहों द्वारा कोरोनटाइन सेंटर की गर्भवती महिलाओं को गुड़ चना फल्ली दूध पैकेट काजू फल साबुन व मॉस्क इत्यादि पौष्टिक किट भेट किया गया जिसमें शारदा महिला स्व सहायता समूह प्रतापपुर के समूहों द्वारा ग्राम तिलाइपार की छोटी पाल पति अशोक पाल गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार किट ग्राम गनिया की गनेशिया पति दीपक 06 माह की गर्भवती संतोषी पति भुनेश्वर 04 माह गर्भवती गीता पति देवनाथ 05 माह की गर्भवती जमुना पति ललित 06 माह गर्भवती को तथा ग्राम पंचायत हरदी के पूजा पति विक्रम 06 माह उषा पति प्रताप 07 माह की गर्भवती महिला को भेंट किया गया उसी प्रकार माँ शारदा महिला स्व सहायता समूह संबलपुर सेक्टर सबलपुर की 06 गर्भवती महिलाओं को व लक्ष्मी नारायण महिला स्व सहायता समूह तिलकापारा की महिलाओं द्वारा मुरता गोपालभेना नवागढ़ में कोरोनटाइन केंद्र की 11 गर्भवती महिलाओं को तथा महामाया महिला स्व सहायता समूह के द्वारा 06 ग्राम के 06 गर्भवती महिलाओं को मिनीमाता महिला स्व सहायता सिवनी के द्वारा 05 गर्भवती महिला निधि महिला स्व सहायता समूह धरमपुरा द्वारा 3 ग्राम की 7 गर्भवती को व अन्नू महिला स्व सहायता समूह द्वारा 04 ग्राम 04 गर्भवती महिला पूजा उन्नति महिला स्व सहायता समूह चमारी द्वारा 05 गर्भवती महिला तथा गर्म पका भोजन चलाये जा रहे चांद महिला स्व सहायता समूह कटई के द्वारा 01 गर्भवती महिला को भेट किया गया इस दौरान एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ की प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा दीवान श्रीमती अनुराधा टंडन पर्यवेक्षक श्रीमती कावेरी देवांगन सहा ग्रेड 03 श्रीमती अमिता श्रीवास्तव पर्यवेक्षक श्री राम निहोरा भृत्य तथा सरपंच ग्राम पंचायत मुरता सरपंच ग्राम गनिया मितानिन व सरपंच ग्राम पंचायत हरदी मितानिन व संबंधित केंद्र की कार्यकर्ता उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment