29 मई का राशिफल
ज्योतिषी - मनितोष सरकार
'हमसफर मित्र'।
* मेष :- आज आपको धन प्राप्ति के लिए अच्छा अवसर प्राप्त होगा। सेहत में सुधार आएगा। परिवार में सुख का एहसास होगा।
* वृष :- आज आपका मन गलत काम करने के लिए अग्रसर हो सकता है। पठन पाठन के तरफ ध्यान देना अच्छा रहेगा। सुख प्राप्त होगा।
* मिथुन :- आज नए मित्र बनने की संभावना है। मित्रों से कुछ लाभ प्राप्त होने की संभावना है। मन पसंद सामग्री खरीदने का निर्णय ले सकते हैं।
* कर्क :- आज रुठे हुए मित्र से फिर से संबंध स्थापित होंगे। निर्माण कार्य में गतिरोध दूर होगा। मामले मुकदमे में कुछ बिलंब होने की संभावना है।
* सिंह :- आज कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। मांगलिक प्रसंगों में यात्रा हो सकती है। विरोधियों के संख्या में वृद्धि होगी।
* कन्या :- आज आपको कोई चिरस्थायी लाभ होने की संभावना है। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। उत्तम वस्त्र प्राप्त होगा।
* तुला :- आज विद्या उन्नति के लिए समय उत्तम रहेगा। संबंधियों से धन लाभ की संभावना है। विलास सामग्री में वृद्धि होगी।
* वृश्चिक :- आज कठोर परिश्रम से धन प्राप्ति होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में नरमी आ सकती हैं। गृह क्लेश की संभावना रहेगा।
* धनु :- आज आपका विरोधी प्रबल होंगे तथा तनाव उत्पन्न हो सकती हैं। समझौते में कार्य बन सकता है। पार्टनरशिप में भी विवाद हो सकता है।
* मकर :- आज मित्रों का सहयोग कम रहेगा। नूतन अनुबंधों द्वारा लाभ तथा ऋण भार में वृद्धि हो सकती है।
* कुंभ :- आज आप कुछ दिनों से मन में जो अभिलाषा रखें थे वह पूरी होने की संभावना है। जनता मेल मुलाकात से प्रीत में वृद्धि होगी। वाहन सुख का योग है।
* मीन :- आज नूतन कार्य के लिए समय अनुकूल है। पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा। मित्रों में वृद्धि होगी।


No comments:
Post a Comment