1 मई का महत्वपूर्ण दिवस :-
* विश्व श्रमिक दिवस।
* महाराष्ट्र स्थापना दिवस।
* गुजरात स्थापना दिवस।
* बगलामुखी जयंती।
* जानकी जन्म महोत्सव।
1 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं -
* 1886:- अमेरिका में कामगारों के लिये काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल की गई और उसी दिन से 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस घोषित किया गया।
* 1897:- स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
* 1908:- प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी।
* 1914:- कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।
* 1923:- भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत चेन्नई में हुई, इससे पहले विश्व के 80 देश ऐसे थे जहां एक मई को श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता था।
* 1945:- सोवियत लाल सेना का बर्लिन प्रवेश।
* 1956:- जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध करायी गयी।
* 1960:- महाराष्ट्र को राज्य घोषित किया गया।
* 1993:- श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु हुईं।
* 1996:- संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया।
* 1998:- पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को नाटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट पारित हुआ।
* 1999:- नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त हुईं।
* 1999:- मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त की गईं।
* 2000:- अंतर्राष्ट्रीय अन्तर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।
* 2008:- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सात नये जजों की नियुक्ति की।
* 2008:- पाकिस्तान के तालिबान समर्थक आतंकी गुट का पश्चिमोत्तर सीमान्त प्रान्त के डेरा अदम खेल शहर पर नियंत्रण किया। बेलारूस ने 10 अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया।
* 2009:- स्वीडन में समान सेक्स मैरिज को कानूनी तौर पर वैध घोषित किया गया।
* 2010:- सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में भी़डभ़ाड वाले बकरा बाजार के नजदीक स्थित अब्दाला शिदिया मस्जिद में दोपहर बाद विद्रोही संगठन “इस्लामिक अल-शबाब” (मूवमेंट ऑफ वैरियर यूथ) के सदस्यों के नमाज अदा करने के वक्त हुए दो बम हमले में करीब 30 लोग मारे गए और 70 जख्मी हो गए।
* 2011:- बराक ओबामा ने घोषणा की कि 11 सिंतबर के धमाकों का मा्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन मारा गया है।
1 मई को जन्में महत्वपूर्ण व्यक्ति :-
* 1872. मंगलवार :- वजीर हसन - प्रमुख रास्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
* 1910. रविवार :- निरंजन नाथ वांचु - मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, सतना, मध्यप्रदेश।
* 1913. बलराज साहनी - प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, रावलपिंडी, पाकिस्तान।
* 1920. शनिवार :- मन्ना डे - प्रसिद्ध फिल्मी गायक, कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
* 1922. सोमवार :- मधु लिमये - प्रसिद्ध निवंधकार।
* 1927. रविवार :- नामवर सिंह - प्रसिद्ध हिन्दी कवि, वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
* 1928. मंगलवार :- डॉ पालेश्वर शर्मा - साहित्यकार, प्रोफेसर, जांजगीर, छत्तीसगढ़।
* 1932. रविवार :- एस एम कृष्णा - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, मंडया, कर्नाटक।
* 1934. मंगलवार :- राधेश्याम शर्मा - प्रसिद्ध पत्रकार, अलवर, राजस्थान।
* 1947. गुरुवार :- बनवारी लाल अग्रवाल - कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक, जपेली, कोरबा, छत्तीसगढ़।
* 1951. नितीश कुमार - बिहार के मुख्यमंत्री, बख्तियारपुर, पटना, बिहार।
* 1951. रमेश चंद्र श्रीवास्तव - सर्वोदय आश्रम टडियांबा के संस्थापक, समाज सुधारक, थमरवा, हरदोई, उत्तर प्रदेश।
* 1959. शुक्रवार :- वृजमोहन अग्रवाल - छत्तीसगढ़ के पूर्व कृषि मंत्री, रायपुर, छत्तीसगढ़।
* 1960. रविवार :- जगदीश व्योम - प्रसिद्ध कवि व लेखक, शंभुनगला, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश।
* 1987. शुक्रवार :- शहर पीर - इजराइल के बैडमिंटन खिलाड़ी, यरुशलम, इजरायल।
* 1988. रविवार :- अनुष्का शर्मा - प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री।
* 2006. सोमवार :- निष्कर्ष दीक्षित - टीवी अभिनेता, हाथरस, उत्तर प्रदेश।
1 मई को हुए निधन :-
* 1908. प्रफुल्ल चंद्र चाकी - सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
* 2004. राम प्रकाश गुप्ता - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, दिल्ली।
* 2008. निर्मला देशपांडे - प्रसिद्ध महिला समाज सेवी।
* 2016. रजाक खान - सुप्रसिद्ध हास्य फिल्म अभिनेता, मुंबई।
* 2018. अशोक मित्र - वामपंथी नेता, कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
* 2019. बी सुभाषन रेड्डी - केरल उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, हैदराबाद, तेलंगाना।
No comments:
Post a Comment