आज का दिन - 30 अप्रैल
प्रमुख दिवस -
* वेसाक दिवस।
* शर्करा सप्तमी।
30 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ -
* 1598. अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन किया गया ।
* 1563. यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया।
* 1789. जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
* 1863. ईस्ट इंडिया कंपनी की भारतीय नौसैनिक ब्रिटिश नौसेना में भेजे गए।
* 1864. न्यूयार्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया।
* 1908. खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।
* 1945. जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।
* 1956. अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत।
* 1975. वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।
* 1985. अमेरिकी पर्वतारोही 55 वर्षीय रिचर्ड डिक बास माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।
* 1991. अंडमान में ज्वालामुखी सक्रिय हुआ।
* 2000. आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
* 2001. फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास।
2002. पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
* 2005. नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
* 2006. 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
* 2007. नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
* 2008. चालक रहित विमान “लक्ष्य” का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2010. हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राणको “फाल्के आइकॉन” से सम्मानित किया गया।
* 2013. नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।
* 2017. नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव।
30 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति -
* 1777. रविवार :- कार्ल फ्रेडरिक गाउस - जर्मन गणितज्ञ एवं भौतिक वैज्ञानिक।
* 1870. शुक्रवार :- दादा साहेब फाल्के - प्रसिद्ध फिल्मकार, यंबकेश्वर गांव, नासिक, महाराष्ट्र।
* 1896. बुधवार :- मां आनंदमयी - आध्यात्मिक गुरु।
* 1927. शनिवार :- फातिमा बीबी - सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश।
* 1929. मंगलवार :- सुरेंद्र निहाल सिंह - द स्टेट्समैन के पूर्व संपादक, पत्रकार।
* 1933. रविवार :- विल्ली नेल्सन - हॉलीवुड सिंगर, टेक्सिस।
* 1949. शनिवार :- एंटोनियो गुटेरेस - संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव।
30 अप्रैल को हुए निधन -
* 1030. गजनी के सुलतान महमूद।
* 1837. हरि सिंह नलवा - महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।
* 1945. इवा ब्राउन - जर्मन तानाशाह एडल्फ हिटलर की पत्नी।
* 1945. एडल्फ हिटलर - जर्मन तानाशाह।
* 2019. ठाकुर बलराम सिंह - तखतपुर के पूर्व विधायक एवं बिलासपुर के पूर्व महापौर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
No comments:
Post a Comment