छेड़छाड़ करने वाला 35 वर्षीय आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
चकरभाठा। चकरभाठा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सेवार में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित जितेंद्र घृतलहरे पिता लक्ष्मी चंद्र घृतलहरे उम्र 35 वर्ष पर गांव के ही एक महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपित जितेंद्र ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे उक्त महिला के साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ किया। इस पर महिला ने आज चकरभाठा थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज करायी। तत्पश्चात चकरभाठा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लाया। आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का धारा लगाकर कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू, सहायक उप निरीक्षक राधेलाल ध्रुव और आरक्षक योगेन्द्र खूंटे का विशेष योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment