सामुदायिक स्वस्थ अधिकारी संघ द्वारा बिलासपुर जिले में नव नियुक्त CHOs का किया गया स्वागत - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, May 26, 2025

 


सामुदायिक स्वस्थ अधिकारी संघ द्वारा बिलासपुर जिले में नव नियुक्त CHOs का किया गया स्वागत

प्रफुल्ल कुमार की रिपोर्ट 

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 



दिनांक 25/05/2025 (रविवार) को  छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य  अधिकारी संघ जिला इकाई बिलासपुर के द्वारा पुराना बस स्टैंड में स्थित होटल रीगल में नवनियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का स्वागत समारोह रखा गया, स्वागत समारोह के विशिष्ट अतिथि जिला बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रमोद तिवारी जी रहे, साथ में बिल्हा ब्लॉक के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकेश गुप्ता जी उपस्थित रहे, स्वागत समारोह में संघ से संरक्षक श्री रविंद्र तिवारी जी, संघ के प्रांताध्यक्ष श्री प्रफुल्ल कुमार जी , अमित कौशिक जी, एवं राज्य तथा जिला कार्यकारिणी के संघ पदाधिकारी के साथ साथ जिला के 120 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी का उपस्थिति रहा ।


        समारोह में विशिष्ट अतिथि, डॉ. प्रमोद तिवारी, सीएमएचओ बिलासपुर के द्वारा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों  एवं नवीन पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का बिलासपुर जिला स्वास्थ्य विभाग में स्वागत करते हुए उनको  कार्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । एवं आगामी समय से उत्कृष्ट कार्य करने वाले CHOs को जिले स्तर पर सम्मानित करने का आश्वासन दिया गया है l 

 

कार्यक्रम की शुरुआत विगत दिवस दिवंगत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, श्रीमती आरती यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया ।

प्रांताध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार के द्वारा बिलासपुर में संगठन के दृष्टिकोण से समस्त साथियों को कार्य करने हेतु प्रोत्साहित  करने के साथ साथ समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को मिल जुल कर ,जिला के राष्ट्रीय कार्यकम के ग्राफ को ब्लॉक एवं जिले के साथ साफ राज्य स्तर पर भी रैंकिंग में सबसे ऊपर लाने हेतु प्रेरित किया गया।

                 एवं संघ के द्वारा नवीन पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समस्त बैच के सामुदायिक स्वास्थ्य  अधिकारियों का स्वागत कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

         संरक्षक रविंद्र तिवारी जी द्वारा अपने उद्बोधन में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को शासकीय कार्यों को इमानदारी पूर्वक संपादित करने एवं कार्य के लिए एकजुटता का परिचय देते हुए स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समस्त 12 प्रकार की सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में जन जन तक पहुंचाने हेतु संबोधित किया गया l 

         प्रफुल्ल कुमार जी  के उद्बोधन में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को कार्य हेतु प्रोत्साहित किया साथ ही साथ  संघ की दृष्टि से समस्या के स्थिति में संघ द्वारा उचित एवं त्वरित निराकरण कराने हेतु आश्वासन दे कर उनका उत्साहवर्धन किया गया l 

      खंड चिकित्सा अधिकारी, बिल्हा डॉ. श्रीकेश कुमार गुप्ता के द्वारा समस्त CHOs को संबोधित करते हुए जमीनी स्तर पर कार्यरत समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ में मिल जुल कर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया l


स्वागत समारोह कार्यक्रम में अन्य अथिति के रूप  में एन एच एम संघ से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम मोहन दुबे जी, डॉ नवनीत कौशिक जी जिला अध्यक्ष आर बी एस के कार्यक्रम, छ गढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से ब्लॉक अध्यक्ष तखतपुर श्री विनायक चंद्रवंशी जी, ब्लॉक अध्यक्ष बिल्हा श्री अवधेश सिंह जी उपस्थित थे ।

       कार्यक्रम में जिला बिलासपुर अध्यक्ष त्रिलोचन मार्शल जी के द्वारा जिला संघ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें उपाध्यक्ष इंद्रजीत, महामंत्री पूजा साहू ,परमेश साहू , कोषाध्यक्ष  सिद्धि थवाईत सचिव साधना चंद्रा, तारणी कश्यप, जिला प्रवक्ता वर्षा रानी, रूपम मिंज, ब्लॉक अध्यक्ष कोटा लक्ष्मी भोई उपाध्यक्ष दिलीप जॉन, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष पूजा देवांगन, उपाध्यक्ष भावना सिंह, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष हेमा बनज, उपाध्यक्ष अविरल दादर, मीडिया प्रभारी आरती जायसवाल,  सुप्रिया चौबे, तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी कौशिक , उपाध्यक्ष रंजीत पाल को बनाया गया।

            कार्यक्रम में राज्य कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष  प्रफुल्ल कुमार जी के।साथ साथ प्रांतीय कोषाध्यक्ष  सोहन कुंभकार, सूचना अधिकारी अमित कौशिक जी एवं जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे l



No comments:

Post a Comment