'कुछ ही दिनों में तुम्हारा निकाह, किसी को पता नहीं चलेगा' , कहकर भाईजान ने किया सगी बहन रेप
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने सगे भाई के खिलाफ बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कराया है। ये खबर आप 'हमसफ़र मित्र न्यूज' में पढ़ रहे हैं। आरोपित ने निकाह से पहले बहन के साथ घिनौना जैसे गंदी हरकत की थी। विरोध करने पर उसने बहन को धमकी देकर कहा था कि कुछ दिन में तुम्हारी निकाह है, किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। वहीं, ससुराल पहुंचने के पश्चात महिला की तबीयत खराब रहने लगी। डॉक्टर ने चेकअप कर महिला के गर्भवती होने की जानकारी दी। जिसे सुन कर परिवार वाले दंग रह गए। पूछताछ करने पर महिला ने शादी से पहलें भाई के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी ससुराल वालों को दी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बंधक बना कर किया दुराचार
लखनऊ के पारा निवासी युवती का रिश्ता कुछ माह पहले तय हुआ था। पीड़िता के मुताबिक एक अप्रैल की रात सगा भाई कमरे में घुस आया। आरोपित ने बहन के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। बहन द्वारा विरोध करने पर हाथ-पैर बांध कर सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया। बहन द्वारा विरोध करने पर आरोपी भाई ने कहा कि कुछ दिनों में तुम्हारी शादी है। किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। अगर किसी से शिकायत की तो तुम्हें जान से मार दूंगा। भाई की करतूत से परेशान युवती ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। पर, उन्होंने भी बेटे की करतूत पर पर्दा डालते हुए युवती को शिकायत करने से मना कर दिया।
15 अप्रैल को निकाह, 29 को गर्भवती होने का चला पता
पीड़िता के मुताबिक 15 अप्रैल को निकाह होने के बाद रुख्सत होकर ससुराल चली गई। कुछ दिन गुजरने के बाद ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। 29 अप्रैल को महिला के पति डॉक्टर के पास लेकर गया। चेकअप में महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली। यह बात सुन कर ससुराल वाले भी दंग रह गए। काफी पूछताछ करने पर महिला ने अपने भाई की घिनौनी करतूत के बारे में सास को जानकारी दी।
तुम मुकदमा लिखाओ, हम साथ देंगे
बहू के साथ हुई ज्यादती का पता चलने पर सास ने उसका हौसला बढ़ाया। पीड़िता के मुताबिक ससुराल वालों के कहने पर ही वह गुरुवार को पारा कोतवाली पहुंची। जहां अपने ही सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि महिला की तरफ से मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जो मटन दुकान में काम करता है।
No comments:
Post a Comment