सुशासन तिहार से लोगों की बढी उम्मीद..,बिल्हा वार्ड वासियों में हर्ष - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, April 9, 2025

 


सुशासन तिहार से लोगों की बढी उम्मीद..,बिल्हा वार्ड वासियों में हर्ष 

संपादक - 'मनितोष सरकार' 

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 





बिल्हा। छत्तीसगढ़ शासन का महत्वपूर्ण अभियान "सुशासन तिहार" के तहत पूरे प्रदेश में दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी के तारतम्य में शुरू दिन 8 अप्रैल को नगर पंचायत बिल्हा में प्रथम दिवस 15 वार्डों के लिए तीन स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के लिए नगर पंचायत कार्यालय भवन में विशेष शिविर लगाया गया।

 इस प्रकार वार्ड क्रमांक 6 से 10 के लिए राम सप्ताह चौक वार्ड क्रमांक 6 में सिविर  लगाया गया एवं वार्ड क्रमांक 11 से 15 के लिए वार्ड क्रमांक 12 आंगनवाड़ी में शिविर का आयोजन किया गया। पहले दिन ही लोगों में इस महत्वपूर्ण अभियान  जागरूकता और उत्साह देखने को मिला और जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता ने बढ़ चढ़कर शिविर में हिस्सा लिया एवं अपने समस्याओं से शासन को अवगत कराया तथा आज नगर पंचायत बिल्हा के 15 वार्डो से कुल 171 आवेदन प्राप्त हुए हैं इनका नियमानुसार त्वरित समाधान करने की भरपूर प्रयास की जा रही है।

शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेंड्रे 

उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा

 समस्त पाषर्दगण उपस्थित रहे मुख्य नगरपालिकाअधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत

 उप अभियंता नरेंद्र दुबे 

सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती सृष्टि आहूजा एवं नगर पंचायत की सदस्यों कर्मचारि  लगे रहे। 




No comments:

Post a Comment