बिल्हा नगर में गंदगी फैलाने वाले पर कार्रवाई, 500 रुपये का लगाया गया जुर्माना - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, April 4, 2025

 


बिल्हा नगर में गंदगी फैलाने वाले पर कार्रवाई, 500 रुपये का लगाया गया जुर्माना 


रिपोर्ट - 'मनितोष सरकार', संपादक 

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 




बिल्हा। बिल्हा शहर में गंदगी फैलाने वाले 15 दुकानदारों  पर 100/ प्रति दुकानदार पेनाल्टी लगाया गया साथ में किशन रेडीमेड के संचालक  द्वारा  अपने घर से पेड़ काटकर रोड में  फेंकने पर ₹500 का जुर्माना लगाया गया। 

गौरतलब है कि गर्मी के मौसम आते ही रास्तें के आसपास गन्ना रस, गुपचुप ठेला आदि लगाकर रास्ता या आसपास में गंदगी फैलाया जा रहा है। सुचना पर नगर पंचायत अधिकारीयों ने संज्ञान में लेते हुए नगर के कुछ ठेले और गन्नारस का टॉल चलाने वाले पर कार्रवाई की गई। 

साथ ही समस्त लोगों को शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए और भविष्य में कचरा फैलाने पर पुन: पेनल्टी लगाकर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई 

उक्त कार्रवाई में CMO प्रवीण सिंह गहलोत, उप अभियंता श्री नरेंद्र दुबे, राजस्व उप निरीक्षक श्री रोहिणी तिवारी सफाई  दरोगा श्री संतोष राठौर और अन्य  कर्मचारी उपस्थित थे। 

गौरतलब है कि नगर पंचायत बिल्हा द्वारा समस्त जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर शहर को साफ रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।



No comments:

Post a Comment