कल 21 सितंबर शनिवार को संपूर्ण छत्तीसगढ़ रहेगा बंद - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, September 20, 2024



कल 21 सितंबर शनिवार को संपूर्ण छत्तीसगढ़ रहेगा बंद 

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 



   बिलासपुर।       कवर्धा जिले के बोडला विकासखण्ड अंतर्गत रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में विगत दिनों हुई हत्या, आगजनी एवं पुलिस की बेरहम पिटाई से लगातार हुए तीन मौतों से पूरे प्रदेश में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। प्रदेश में बढ़ती गंभीर अराजकता तथा कवर्धा में पुलिस प्रताड़ना से हुई मौतों के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर —. 


_“.प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने  21 सितम्बर 2024 को प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक एकदिवसीय छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।”


          प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के द्वारा सम्पूर्ण बिलासपुर जिले में एकदिवसीय बंद का आयोजन किया जाएगा।

          उपरोक्त प्रदर्शन में प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, महापौर, सभापति, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी,  ब्लॉक अध्यक्षगण , नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत के निर्वाचित पार्षदगण, ज़िला पंचायत ,जनपद पंचायत के सदस्यगण, ज़िला कांग्रेस कमेटी ,शहर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई, आईटी सेल,सोशल मीडिया ,सभी विभाग,प्रकोष्ठ, मोर्चा संगठन सहित समस्त अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारीगण,वरिष्ठ कांग्रेस जन बंद को सफल बनाने हेतु निर्धारित समय पर तथा निर्धारित समय तक अपनी भागीदारी एवं उपस्थिति सुनिश्चित करें।


 विजय केशरवानी 
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी 
जगदीश कौशिक 
जिला समन्वयक


No comments:

Post a Comment