नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, April 8, 2024

 


नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। नाबालिग लड़की की मां ने रविवार को थाना में शिकायत की है कि तिफरा की गौर कॉलोनी में रहने वाले अर्पन डेविड 19 वर्ष ने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाशी शुरू कर दी। आरोपी आज भागने के फिराक में नया बस स्टैंड पर होने के सुचना पर तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया गया फिर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


उक्त कार्रवाई में सिरगिट्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम, प्रधान आरक्षक विजय शर्मा, आरक्षक केशव मार्को एवं महिला आरक्षक सोनजीरा खलखो की अहम भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment