'हमसफर मित्र न्यूज' के संपादक मनितोष सरकार बने पत्रकार संघ के ब्लॉक सचिव
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा। बिल्हा ब्लॉक स्तरीय पत्रकार संघ में बिल्हा के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक मनितोष सरकार को सर्व सहमति से प्रथम बिल्हा ब्लॉक सचिव नियुक्त किया गया। 28 अक्टूबर को बिल्हा स्थित विश्राम गृह में छत्तीसगढ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की बैठक में छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष आसिफ इकबाल एवं प्रदेश महासचिव बी डी निजामी की अनुसंशा में पदभार दिया गया। मनितोष सरकार पिछले 30 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में जुड़े हुए हैं। वर्तमान 'हमसफर मित्र न्यूज' का संचालक एवं संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस के अलावा 'साइंस वाणी' संस्था के स्वास्थ्य संपादक तथा 'वंदना न्यूज' के संपादक पद पर कार्यरत हैं। क्षेत्र में बेदाग एवं निष्पक्ष रूप से कार्य करने के लिए इनका विशेष योगदान रहा।
नवनियुक्त पदभार ग्रहण करने के बाद मनितोष सरकार ने एक साक्षात्कार में कहा कि एशिया के सबसे बड़ा ब्लॉक बिल्हा में प्रेस क्लब की स्थापना की उच्चाधिकारियों से मांग की जाएंगी। सभी पत्रकारों को एकजुट एवं निष्पक्ष रूप से कार्य करने के लिए हिदायत दी जाएगी तथा क्षेत्र के सभी समस्याओं को समाचार के माध्यम से उजागर कर जनताओं के हित में कार्य करने की भरपूर प्रयास किया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त संरक्षक कमल गर्ग, सुमेश केडिया, एस प्रसाद, भूषण श्रीवास। अध्यक्ष राजेंद्र डहरिया, उपाध्यक्ष मंगेशकर दुबे, महासचिव अमित दीक्षित, संगठन सचिव यशवंत मिश्रा। कार्यकारिणी सदस्य में आशिष सूर्या, विजय निषाद, शिवकुमार केंवट, ज्ञानेश्वर साहू, संजय गढ़ेवाल, हेमंत पांडेय, कमलेश पांडेय, सदस्यगण हरीश पांडेय, रवीना टंडन एवं बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद वर्मा, प्रीति सोनी, रंजीत सिंह, चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी, राधेश्याम कोरी, महेश तिवारी, संतोष साहू अन्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment