दुर्गा पूजा में अभिनेत्री काजोल के साथ हादसा, स्टेज से गिरीं! - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, October 21, 2023



 दुर्गा पूजा में अभिनेत्री काजोल के साथ हादसा, स्टेज से गिरीं!

'हमसफर मित्र न्यूज' 



नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा में नजर आईं। काजोल हर साल अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस खूबसूरत त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाती हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर काजोल का ट्रेडिशनल लुक खूब छाया हुआ है, लेकिन दुर्गा पूजा में काजोल के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


दुर्गा पूजा के पंडाल में काजोल स्टेज पर थीं और उनका सारा ध्यान उनके फोन पर था। तभी वह स्टेज के किनारे पहुंचते ही वह अचानक से गिर गईं। हालांकि इस दौरान काजोल जैसे ही लड़खड़ाईं तो नीचे खड़े लोगों ने अभिनेत्री को संभाल लिया और उन्हें पूरी तरह गिरने से बचा लिया। काजोल के पैर में इस घटना से चोट लग गई है। साथ ही इस दौरान उनका फोन भी नीचे गिर गया। उनके बेटे युग भी अपनी मम्मी को संभालते नजर आए।


अपनी हर बार की परंपरा को बरकरार रखते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल जुहू में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मां का दिव्य आशीर्वाद लेने पहुंचीं। इस दौरान काजोल गुलाबी कलर की साड़ी में काजोल बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, अभिनेत्री बीते दिन भी अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में सामिल हुईं, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। वायरल फोटोज में काजोल को पीले रंग की साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को झुमके और चूड़ियों से कंप्लीट किया।


हर साल अभिनेत्री नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेती है। यह पश्चिमी उपनगरों में सबसे बड़ी पूजाओं में से एक है। इस पूजा का आयोजन अयान मुखर्जी के पिता और काजोल के चाचा देब मुखर्जी द्वारा किया जाता है। आपको बता दें, आज काजोल और शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने 25 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर काजोल ने फिल्म के लिए एक खास पोस्ट साझा किया था।



No comments:

Post a Comment