चाकू दिखाकर आने-जाने वाले को डराने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने किया गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, October 23, 2023

 


चाकू दिखाकर आने-जाने वाले को डराने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




बिल्हा। आज दूर्गा नवमी के दिन आसपास के क्षेत्रों के आम नागरिकों को बिल्हा नगर में दूर्गा पूजा देखने के लिए आने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डराने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुढ़ीपार निवासी एक युवक ने रास्ते में आम लोगों को चाकू दिखाकर डरा धमकाकर भयभीत कर रहा था। जिसका सूचना मिलते ही थाना प्रभारी किशोर केंवट ने दलबल सहीत रवाना होकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी 20 वर्षीय कलेश्वर बंजारे पिता उत्तम बंजारे के कब्जे से लोहे की चाकू को बरामद कर उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। 


इस कार्य में बिल्हा के थाना प्रभारी किशोर केंवट, उप निरीक्षक जी एल चंद्राकर, प्रधान आरक्षक अनिल साहू और आरक्षक गोवर्धन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 




No comments:

Post a Comment