3 अक्टूबर 2023, आज का राशिफल: मेष राशि वाले जोखिम लेने से बचें, ऐसा रहेगा अन्य राशियों का हाल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, October 3, 2023

 


3 अक्टूबर 2023, आज का राशिफल: मेष राशि वाले जोखिम लेने से बचें, ऐसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

ज्योतिषाचार्य - 'अरुणेश कुमार शर्मा', नई दिल्ली 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





मेष- परिवार के लोगों के साथ सुख सौख्य से समय बिताएंगे.  रक्त संबंधी महत्वपूर्ण कार्यां में सहायक होंगे.  आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.  सूझबूझ और सौहार्द्र से काम लेंगे.  परिजनों की सलाह से आगे बढ़ेंगे.  सभी का सहयोग समर्थन पाएंगे.  आत्मविश्वास उूंचा रहेगा.  मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है.  रहन सहन प्रभावी रहेगा.  वचन के पक्के रहेंगे.  भ्रम बहकावे में न आएं.  व्यवस्था पर जोर दें.  रुटीन को बेहतर रखेंगे.  सक्रियता से आगे बढ़ेंगे.  जोखिम लेने से बचें.  विनम्रता बनी रहेगी. 


शुभ अंक : 3 और 9


शुभ रंग : चमकीला लाल



वृष- 

हर बात को जिम्मेदारी और प्रभावपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाएंगे.  जीवनस्तर में वृद्धि होगी.  सबके हित की सोच रखेंगे.  अनुकूलता का लाभ उठाएंगे.  आय के नए स्त्रोत बनेंगे.  स्वयं पर फोकस रखेंगे.  सृजनात्मक प्रयासों में तेजी आएगी.  कला कौशल को बल मिलेगा.  आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे.  पद प्रतिष्ठा प्रभाव में वृद्धि होगी.  लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी.  साख सम्मान बनाए रखेंगे.  सबको साथ लेकर चलेंगे.  व्यक्तित्व व्यवहार प्रभावशाली बना रहेगा.  सभी क्षेत्रों में शुभत्व बढ़ेगा. 


शुभ अंक : 3 6 और 9  


शुभ रंग : सिंदूरी



मिथुन- 

आर्थिक वाणिज्यिक गतिविधियों पर नियंत्रण बनाए रखें.  विभिन्न कार्यां में निवेश बढ़ सकता है.  घर में सामंजस्य रहेगा.  उधार से बचें.  बजट बनाकर आगे बढ़ें.  खर्च पर अंकुश रखें.  दूर देश के मामले सधेंगे.  सहज गति से आगे बढ़ें.  कार्य व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे.  पेशेवरता से काम लेंगे.  लेनदेन में सावधानी बरतेंगे.  नीति नियम निरंतरता रखेंगे.  दान धर्म में रुचि रहेगी.  अनुशासन पर जोर देंगे.  आर्थिक मामले सहज रहेंगे.  विरोधी सक्रियता दिखाएंगे.  मितभाषी बने रहें. 


शुभ अंक : 2 3 और 5


शुभ रंग : अखरोट समान



कर्क- 

साख प्रतिष्ठा बनी रहेगी.  पहल करने का भाव बना रहेगा.  पेशेवरों का भरोसा जीतेंगे.  कामकाजी प्रयासों में प्रभावी रहेंगे.  बड़प्पन बनाए रखेंगे.  प्रबंधन संवार पर रहेगा.  महत्वपूर्ण कार्यां को तेजी करेंगे.  मित्रों को साथ बनाए रखने की कोशिश करें.  कार्य व्यापार प्रभावी रहेगा.  परीक्षा प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे.  शैक्षिक गतिविधियों में अच्छा करेंगे.  विस्तार योजनाएं गति लेंगी.  सूझबूझ से काम लेंगे.  निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे.  विस्तार की सोच रखेंगे.  शुभ सूचना प्राप्त होगी. 


शुभ अंक : 2 और 3


शुभ रंग : गुलाबी



सिंह- 

प्रशासनिक मामले पक्ष में बनेंगे.  कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता बनी रहेगी.  आर्थिक विषयों में तेजी दिखाएंगे.  सफलता पाने का भरोसा बढ़ेगा.  प्रबंधन के कार्यां में शुभता का संचार रहेगा.  व्यवस्थागत स्पष्टता बढ़ाएंगे.  अनुकूलन बना रहेगा.  स्वस्थ स्पर्धा रखें.  आशंकाओं से बचें.  प्रबंधन के क्षेत्र में इच्छित लक्ष्य पाएंगे.  कामकाज में भरोसा बढ़ेगा.  सफलताओं से उत्साहित रहेंगे.  परिवार मे आनंद का वातावरण रहेगा.  सम्मानित हो सकते हैं.  पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.  वरिष्ठ सहयोगी होंगे. 


शुभ अंक : 1 2 3 9


शुभ रंग : चेरी रेड



कन्या- 

शुभता बढ़ाने वाला समय है.  कार्य व्यापार संवार पाएगा.  दीर्घकालिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़़ाएंगे.  विविध प्रयास गति लेंगे.  दीर्घकालिक योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे.  आस्था विश्वास बल पाएंगे.  लंबी दूरी की यात्रा की स्थिति रहेगी.  बड़ों की मदद से आगे बढ़ेंगे.  सफलता की ओर तेजी से अग्रसर रहेंगे.  महत्वपूर्ण कार्यां को गति देंगे.  सबसे मेलजोल रखेंगे.  भाईचारा बढ़त पर रहेगा.  सामाजिक विषयों में सक्रियता दिखाएंगे.  संपर्क संचार तंत्र मजबूत रहेगा.  मनोरंजन में रुचि रहेगी. 


शुभ अंक : 2 3 और 5


शुभ रंग : खाकी



तुला- 

कामकाजी रुटीन और व्यवस्था बनाए रखने पर जोर रहेगा.  परिजनों का साथ पाएंगे.  जिम्मेदारों से सीख सलाह रखेंगे.  वाणी व्यवहार का संतुलन बढ़ाएंगे.  सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे.  मित्रों का सहयोग बना रहेगा.  धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहेंगे.  मेहमानों की आवक बनी रह सकती है.  व्यवहार में सहजता सजगता बढ़ाएं.  स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें.  वार्ता में गंभीरता दिखाएंगे.  सहनशील रहेंगे.  आर्थिक क्षेत्रों में आकस्मिकता रहेगी.  अनुशासन अनुपालन बनाए रखें. 


शुभ अंक : 3 6 और 9


शुभ रंग : सफेद चंदन



वृश्चिक- 

उद्योग कार्या में साझीदारी बढ़ाएंगे.  कार्य विस्तार के अवसर बने रहेंगे.  महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल रहेंगे.  परस्पर सहयोग बना रहेगा.  नेतृत्च को बढ़ावा मिलेगा.  हितलाभ के मामले संवरेंगे.  लेनदेन में प्रभावी रहेंगे.  निसंकोच आगे बढ़ेंगे.  प्रयासों में तेजी आएगी.  योजनाओं को पूरा करेंगे.  साझेदारी से जुड़े मामले हल होंगे.  विविध प्रयास बनाए रखेंगे.  स्थायित्व पर जोर रहेगा.  आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा.  विभिन्न कार्यां में गति रखेंगे.  साख सम्मान में वृद्धि होगी.  साथियों का भरोसा जीतेंगे. 


शुभ अंक : 3 और 9


शुभ रंग : गेरुआ



धनु- 

कार्यक्षमता बढ़ेगी.  सहजता से आगे बढ़ते रहें.  उधार के लेनदेने से बचें.  सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे.  स्पष्टता बढ़ाएंगे.  अनुबंधों का पालन करेंगे.  सेवा़क्षेत्र प्राथमिकता में रहेंगे.  स्मार्ट डिले की नीति रखेंगे.  आय-व्यय उूंचा रहेगा.  निवेश पर जोर रखेंगे.  बजट के अनुसार चलेंगे.  ठगों व धूर्तां से दूरी बनाएं.  विविध मामलों में सजग रहें.  सेवा व्यवसाय से जुड़े मामले संवरेंगे.  कामकाजी पक्ष सामान्य रहेगा.  जिद जल्दबाजी न दिखाएं.  तथ्यों पर भरोसा रखें.  अतार्किक बातों में न आएं. 


शुभ अंक : 3 6 और 9  


शुभ रंग : एप्पल रेड



मकर- 

सपनों को पूरा करने में मददगार दिन है.  इच्छित सफलता से उत्साह बढ़ेगा.  महत्वपूर्ण कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे.  पेशेवर मामलों में प्रभावी रहेंगे.  विभिन्न गतिविधियों में रुचि बनाए रखेंगे.  योजनाओं को पूरा करेंगे.  लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे.  परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे.  व्यर्थ की बातों से बचें.  सीखने सिखाने पर जोर देंगे.  बौद्धिक पक्ष मजबूत रहेगा.  समय एवं उूर्जा का प्रबंधन रखेंगे.  आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे.  निजी संबंधों में सुधार होगा.  लाभ में वृद्धि होगी. 


शुभ अंक : 2 8 और 9


शुभ रंग : रक्त चंदन



कुंभ- 

घर परिवार में समभाव रखें.  पूर्वाग्रह औ भ्रम में न आएं.  पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे.  बड़ों का सहयोग मिलेगा.  सहजता बनाए रखेंगे.  व्यवस्था को मजबूत रखें.  समय सुधार पर बना रहेगा.  प्रशासकीय मामले बेहतर रहेंगे.  पेशेवर से करीबी बढ़ेगी.  सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे.  व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढेगा.  महत्वपूर्ण बात साझा कर सकते हैं.  सबके प्रति सम्मान और स्नेह का भाव रखें.  तर्क बहस से बचें.  बड़ी सोच बनाए रखें.  सबको साथ लेकर चलें.  विनम्रता बनाए रहें. 


शुभ अंक : 2 3 और 8


शुभ रंग : ब्राउन



मीन- 

सबसे मेलजोल बढ़ाने का प्रयास रहेगा.  बंधुजन सहयोगी होंगे.  संपर्क संचार प्रभावशाली रहेगा.  इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी.  स्वजनों के साथ समय बिताएंगे.  सामाजिकता पर जोर रहेगा.  वाणिज्यिक विषयों में दूरदर्शिता रखेंगे.  साहस पराक्रम राह बनाएंगे.  पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे.  सहकारिता में रुचि दिखाएंगे.  करीबियों का समर्थन मिलेगा.  उच्च शिक्षा के प्रयास फलेंगे.  पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.  दीर्घकालिक योजनाएं संवरेंगी.  आवश्यक मामले पक्ष में बने रहेंगे.  यात्रा संभव है. 


शुभ अंक : 2 3 और 9


शुभ रंग : पीच



No comments:

Post a Comment