बिल्हा पुलिस ने छेडखानी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, जबरन संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, August 8, 2023



 बिल्हा पुलिस ने छेडखानी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, जबरन संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



बिल्हा। बिल्हा के आमापारा रहने वाले युवक ने मायके आई महिला से जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छेडखानी के बाद जब महिला ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी तो वह भाग निकला था, जिसे खोजबीन के बाद बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त पीडिता ने दिनांक 28 जुलाई 2023 को थाना बिल्हा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28 जुलाई 2023 को पीडिता अपने मायके आयी थी जहां आरोपी श्यामलाल मरकाम के द्वारा पीडिता के घर में घुसकर संबंध बनाओ बोलकर छेडछाड किया जिसको पीडिता के मना करने पर मारपीट किया है कि रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 350/2023 धारा 452, 354, 323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया, वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा छेडखानी के आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देेश पर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सी.डी. लहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा टीम गठित कर आरोपी की पता साजी किया जा रहा था आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसे बिल्हा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08 अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



No comments:

Post a Comment