बिल्हा में मुख्यमंत्री का शिविर आज, कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, August 28, 2023

 


बिल्हा में मुख्यमंत्री का शिविर आज, कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल

'हमसफर मित्र न्यूज' 



बिल्हा। बिल्हा में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हो रहा है। विधानसभा स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शनिचरी बाजार के मंडी प्रांगण में रखी गई है। क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहेगा। बिल्हा विधानसभा में नामांकन भरने वाले करीब 44 दावेदारों से रुबरु होंगे और जिनको भी टिकट मिले उनको साथ देने का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम में पहले ब्लाक वाइज पंजीयन होगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया टीम द्वारा शिविर स्थल पर शिविरार्थियों का सोशल मीडिया एकाउंट बनाया जाएगा। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रशिक्षण सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस शिविर में मतदान केंद्र प्रबंधन, बूथ मैनेजमेंट, भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियां, कांग्रेस सरकार की उपलब्धि नीतियां एवं इतिहास विषय पर बातचीत होगी।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिल्हा में सुबह 11 बजे के बाद प्रस्थान करेंगे और यहां से तखतपुर फिर बिलासपुर पहुंचकर ऐसे ही शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं कल 29 अगस्त को मस्तूरी, बेलतरा और कोटा में कार्यक्रम होंगे। 



No comments:

Post a Comment