कार्यकर्ताओं के दम पर ही विधायक, मंत्री बनते है ....गणेशदत्त राजू तिवारी
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः कांग्रेस कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर मेहनत कर मस्तुरी में कांग्रेस कि विधायक लाने में जुटे हैं। मगर कुछ कांग्रेसी दावेदार ही कांग्रेस को कमजोर करने में लगे हैं, जीतने के लिए कांग्रेसियों में करंट होना चाहिए।
विधानसभा मस्तुरी में कांग्रेस पार्टी मजबूत है,कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ की हड्डी होते हैं, कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलना चाहिए और कांग्रेस पार्टी जिसे भी टिकट दे सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उसका साथ देना चाहिए, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न योजनाओं को चला कर सभी वर्गों को राहत पहुंचाने का काम किया और सभी योजनाएं आमजन को राहत पहुंचाने वाली योजनाएं हैं, इनका प्रचार प्रसार कर पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ दिलाना चाहिए।
सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को एकजुट होकर विधानसभा के चुनाव में जीत दर्ज करनी है। इसबार मस्तुरी विधानसभा में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है लेकिन संगठन को कमजोर करने प्रयास किया जा रहा है, उसे रोकना होगा।अगर संगठन के सभी कार्यकर्ता एकजुटता से काम करें तो प्रदेश में नब्बे की नब्बे सीटें जीतने से कोई नहीं रोक सकता।दरअसल पिछले चुनाव में जिन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कमजोर थी,आज वहां भाजपा का जमकर विरोध हो रहा है।
No comments:
Post a Comment