बिल्हा पुलिस ने अपहृत नाबालिक बालिका को भोपाल से किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, August 12, 2023

 


बिल्हा पुलिस ने अपहृत नाबालिक बालिका को भोपाल से किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



 बिल्हा। बिल्हा पुलिस ने बिल्हा क्षेत्र से अपहृत नाबालिग लड़की को भोपाल से बरामद कर परिवार को सौंपा हैं। वहीं अपहरण करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

पुलिस सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार 20 जुलाई 2023 को क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की बिल्हा फोटो खींचवाने आई थी। आरोपी ने लड़की को बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल लेकर गया जहां युवक ने नाबालिग लड़की से शारीरिक शोषण किया। दो दिन से लापता नाबालिग के परिजनों ने 22 जुलाई को बिल्हा थाना आकर मामले की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर पतासाजी में जुटी। पतासाजी में सायबर सेल के टीम ने मोबाइल नंबर को ट्रैक करते हुए लोकेशन भोपाल में मिली। सुचना पाते ही बिल्हा थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर द्वारा वरीष्ट अधिकारीयों से सम्पर्क कर टीम गठित कर भोपाल रवाना किया गया जहां आरोपी के साथ नाबालिक लड़की मिले। पुलिस ने दोनों को वापस बिल्हा लाकर नाबालिक लड़की को परिजनों को सौंप दिया वही आरोपी 24 वर्षीय रामनाथ यादव पिता राम नरेश निवासी ग्राम उमरिया पर धारा 366,376 एवं पॉस्को एक्ट 4, 6,के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया। 


  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर, सउनि ओंकार बंजारे, आरक्षक संतोष मरकाम, गोवर्धन शर्मा, सचिन नामदेव, दिनेश पटेल, जय साहू का विशेष योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment