शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी 9 महीने बाद रायपुर से गिरफ्तार
'हमसफर मित्र न्यूज'
सीपत। बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के एक महिला को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी को सीपत पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के नैला थाना क्षेत्र के ग्राम औराईखुर्द का रहने वाला है। आरोपी कमलेश कुमार लाटकर पिता मोहनलाल लाटकर उम्र 23 साल की है। आरोपी सीपत थाना क्षेत्र के एक महिला से जान पहचान बनाकर मोबाइल नंबर ले लिया फिर मोबाइल से संपर्क कर महिला को शादी का झांसा दिया फिर वर्ष 2022 से लगातार शारीरिक संबंध बनाया। शादी नहीं करने पर महिला ने 30 नवंबर 2022 को सीपत थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी। रिपोर्ट होने के बाद आरोपी रायपुर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का पतासाजी की जिससे पता चला कि आरोपी रायपुर में हैं। करीब 9 महीने बाद सीपत पुलिस ने रायपुर में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कल 17 अगस्त को आरोपी कमलेश कुमार न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही निरीक्षक नरेश कुमार चौहान उप निरीक्षक एस. एफ . केरकेट्टा प्रधान आरक्षक 308 महादेव खूंटे 1139 चंद्र प्रकाश भारद्वाज आरक्षक 442 प्रदीप सोनी की विशेष भुमिका रही।
No comments:
Post a Comment