पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पर गिरी पहाड़ी, फिसलकर गिरी नदी में, 6 पुलिसकर्मी सहित 7 की मौत, 4 घायल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, August 11, 2023



 पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पर गिरी पहाड़ी, फिसलकर गिरी नदी में, 6 पुलिसकर्मी सहित 7 की मौत, 4 घायल 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



चंबा। चंबा जिला के तीसा से बैरागढ़ को जाने वाले मार्ग पर तरवाई के पास सूमो गाड़ी गहरी खाई में गिरी।

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र चंबा जिला के तीसा में आज सुबह 9.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तीसा से बैरागढ़ मार्ग पर जा रही पुलिस जवानों से भरी गाड़ी पर पहाड़ी गिरी। इससे गाड़ी सड़क से छिटक कर नदी में करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित सात की मौत हो गई है, जबकि 4 व्यक्ति घायल हैं।


घायलों का तीसा अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सूमो में 9 पुलिस जवान और 2 स्थानीय लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 2-IRBn बटालियन के पुलिस जवान सूमो में लोंग रेस पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान तरवाई नामक स्थान पर हादसा हो गया।


नाले के बीचों-बीच रुकी गाड़ी

हादसा तरवाई पुल के पास हुआ है। सूमो पर पहाड़ी गिरने के बाद कुछ लोग इससे बाहर छिटक गए और पत्थरों से टकराने से गंभीर चोटें लगीं। पहाड़ी से लुढ़कने के बाद सूमो नाले के बीचों बीच रुकी।


मृतकों और घायलों में यह लोग हैं शामिल


मृतकों की पहचान सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, मुख्य आरक्षी प्रवीण टंडन, आरक्षी कमलजीत, आरक्षी सचिन व आरक्षी अभिषेक और वाहन चालक चंदू राम पुत्र जयदयाल निवासी गांव मंगली तहसील चुराह के तौर पर हुई। वहीं आरक्षी अक्षय कुमार, आरक्षी लक्ष्य, आरक्षी सचिन, मुख्य आरक्षी राजेंद्र और स्थानीय व्यक्ति पंकज कुमार इस हादसे में घायल हुए।


PWD अधिकारियों की लापरवाही से हुआ हादसा: विधायक हंसराज

स्थानीय विधायक हंसराज ने इस हादसे के लिए PWD अधिकारियों को दोषी ठहराया है। उन्होंने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद पहाड़ी को नहीं हटाया गया। इससे आज यह हादसा हो गया।


उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता पर FIR दर्ज करने की मांग की है। हंसराज ने दावा किया कि उन्होंने इस सड़क को बंद करवाया था, लेकिन सरकार ने इसे फिर खोल दिया।



No comments:

Post a Comment