वन परिक्षेत्र रायगढ़ अंतर्गत गोर्रा में वन महोत्सव के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न...
रायगढ़, छत्तीसगढ़। संजय मिश्रा की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
छत्तीसगढ़ प्रदेश के सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ में वन परिक्षेत्र अंतर्गत गोर्रा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज वन महोत्सव कार्यक्रम के साथ-साथ वृक्षारोपण किया गया।
वन महोत्सव दिवस का इतिहास 1947 का है, जब इसे पहली बार पंजाबी वनस्पति शास्त्री एम.एस. रंधावा द्वारा 20 से 27 जुलाई तक आयोजित किया गया था, वनों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वन महोत्सव मनाया जाता है।
यह एक वार्षिक वृक्षारोपण उत्सव है, जिसमें पूरे देश में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है।
वन महोत्सव पर लोग पौधे लगाते हैं और अधिक लोगों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे सब मिलकर विभिन्न वृक्षारोपण अभियान भी चलाएं।
कार्यक्रम के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती लीला पटेल द्वारा अपनें उद्बोधन में उपस्थित लोगों को अपनें आसपास विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनानें का संदेश दिया, और स्वयं भी विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और स्थानीय जनों के साथ वृक्षारोपण किए।
उपरोक्त वन महोत्सव सह वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र रायगढ़ के समस्त स्टाफ सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment