बूथ स्तर पर बहुजन कांग्रेस कमेटी बनाने पर जोर दिया...राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, July 30, 2023

 


बूथ स्तर पर बहुजन कांग्रेस  कमेटी बनाने पर जोर दिया...राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया

 गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट

'हमसफर मित्र न्यूज' 






मस्तुरीः29जुलाई2023शनिवार अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया विधानसभा मस्तुरी में संविधान रक्षक सम्मेलन में शामिल हुए।जहां जगह जगह पर कांग्रेसी नेताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया कार्यक्रम स्थल पहुंचकर  बाबा साहब अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जय भीम के नारे लगाए।

मुख्य अतिथि राजेश लिलोठिया ने कहा कि भीमराव अंबेडकर की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी ने भारत का संविधान बनाया। आज इस हमारे भारतीय संविधान को भाजपा व आरएसएस भारतीय संविधान कि उपेक्षा कर देश में भ्रामक प्रचार कर राजनीति रोटी सेकने एवं षड्यंत्र कर संविधान को खत्म करने कि दिशा में काम कर रही है। भाजपा और आरएसएस संविधान को कमजोर कर अनूसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित करना चाह रहे हैं।कांग्रेस हमेशा अनूसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के हितों को सर्वोपरि माना है और इसके लिए काम भी किया।आदरणीय राहुल गांधी ने भारत जोडो अभियान में पदयात्रा कर हर वर्ग के लोगों बुजुर्गों, महिलाओं ,बच्चों को गले लगाया सामाजिक न्याय और समाजिक कल्याण को प्राथमिकता दिया।कांग्रेस ने संविधान का पूरा मान सम्मान किया।उन्होंने कहा कि अनुसूचित विभाग पूरे देश में संविधान रक्षक तैनात कर रहा है।इस दौरान उन्होंने बूथ कार्यकारिणी को और मजबूत बनाने के लिए हमें बूथ स्तर पर बहुजन कांग्रेस कमेटी गठन करना होगा।बच्चों की पढाई   को जोर देते हुए बोले कि बाबा साहब अंबेडकर के प्रतीमा के नीचे बैठकर देश के भविष्य छोटे छोटे बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा,और भारतीय संविधान के बारे में विस्तार से शिक्षित करना है।हम सभी लोगों को संविधान की रक्षा करने की संकल्प लेने होंगे तभी हम सभी के अधिकारों को सुनिश्चित कर पाऐंगे।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी ने कहा कि संविधान रक्षक के लिए यहां बडे दावे के साथ कांग्रेसी पदाधिकारियां बोल रहे है कि पांच सौ सदस्य हजार सदस्य बनाऐंगे कैसे संभव होगा।हमने जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रत्येक जोन में बूथो की जानकारी व 21 सदस्यों की टीम गठित करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी व दावेदारी करनेवाले नेताओं को जिम्मेदार सौंपा है जो मतदान सूची में नाम जुडवाने और नाम कटवाने में बूथ लेवल एजेंट तैयार करने के लिए सूची तैयार करने कहा गया जिसकी समयावधि समाप्त हो गई है अभी तक जिम्मेदार प्रभारियों ने सूची तैयार नही कर पाए। 

मंच का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोहर कुर्रे द्वारा किया गया।

इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी, अ.जा विभाग प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, पि.व.प्रदेश अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर,राष्ट्रीय समन्वयक पवन रात्रे, प्रकाश मारतंडे कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, पूर्व विधायक दीलिप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय, वरिष्ठ कांग्रेसी जयंत मनहर,मनोहर कुर्रे,कमल डहरिया, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, मंडी अध्यक्ष शंकर यादव,मंडी उपाध्यक्ष संतोष दुबे,युवा नेता अशोक राजवाल,अरविन्द लहरिया, एनल घृतलहरे,देवेंद्र कृष्नन,शशि पाटले, विरेन्द्र लौहर्षन,लखन टंडन,लक्ष्मी यादव,केशव साहू,अमृत राठौर,विनोद सिंह,दुर्गा तिवारी,विजय गुप्ता, मनोहर पात्रे,रामेश्वर साहू,बादल खुटे,रितुराज, नेत्र टंडन, पुष्पेन्द्र राय, गोविंदा टंडन, निलेश कैवर्त,

महिला विंग से प्रदेश महिला अध्यक्ष शेषराज हरवंश, रोमा परसराम भारद्वाज मीडिया प्रभारी,सुकृता खुटे अ.जा.महिला प्रदेश अध्यक्ष,मीना आडिल, प्रदेश महिला सचिव बिंदरम जायसी, महिला जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश,महिला ब्लॉक अध्यक्ष किरण यादव,आरती ठाकुर, विमला मानिकपुरी, लता कुर्रे, सहित मस्तुरी विधानसभा के कांग्रेसी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment