धर्मनगरी मल्हार में गुप्त नवरात्रि पर सहस्त्रचंडी महायज्ञ में नौ दिनों तक हजारों लोग करेंगे परिक्रमा और देंगे आहुति....
'हमसफर मित्र न्यूज'
मल्हारः गुप्त नवरात्रि पर सहस्त्रचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन मां डिडिनेश्वरी पार्वती मंदिर प्रांगण में कृष्णवट के निचे किया जा रहा है।
गुप्त नवरात्रि के पहले दिन सहस्त्रचंडी महायज्ञ के लिए 19 जून को सुबह आठ बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।यात्रा मेला चौक पातालेश्वर महादेव मंदिर से प्रसिद्ध खैया तालाब से जलभर कर नगर भ्रमण करते हुए वापस मां डिडिनेश्वरी पार्वती मंदिर परिसर स्थित यज्ञ स्थल पहुंचेगी।
आचार्य किशोर शरण पाठक ने बतलाया कि सहस्त्रचंडी महायज्ञ के मुख्य यजमान रायपुर के मनीष सुल्तानिया हैं व महायज्ञ के व्यवस्थापक रविंद्र वैष्णव द्वारा यज्ञ की सारी व्यवस्था कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यज्ञ परिकोटा में प्रतिदिन प्रधानाचार्य व सहयोगी उपाचार्य व 71पंडितों के द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रतिदिन किया जाऐगा।
प्रधानाचार्य किशोरशरण पाठक के सानिध्य में अनेक आचार्यगण यज्ञ संपन्न करवाएंगे।
71 वैदिक विद्वान द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञाचार्य किशोरशरण पाठक की देखरेख में संपन्न होगा।
यज्ञ एंव हवन हेतु पूर्ण रूप से नये लोहे की शीट से यज्ञशाला निर्माण किया गया है।
19जून से 27जून 2023 तक पूरे नौ दिनों की नवरात्रि है।शुक्ल प्रतिपदा 19 जून सोमवार को विशेष योग संयोग मे हो रहा है,20जून को द्वितीय पर जगन्नाथ रथयात्रा,21जूनको तृतीया22जून को विनायक चतुर्थी,23जून को पंचमी,24जून को कुमार षष्ठी,25जून को सप्तमी,26जून को अष्टमी 27जून को नवमी के साथ गुप्त नवरात्रि का समापन होगा।
दसमहाविद्याओं में देवी कै दस स्वरूप मां काली, तारा,त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावति, बगलामुखी, मातंगी और कमला की पुजा की जाऐगी।
No comments:
Post a Comment