पेट के किस हिस्से में तेज दर्द होने पर आपको हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें इसका कारण और लक्षण - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, June 23, 2023

'आज का सेहत' 

 पेट के किस हिस्से में तेज दर्द होने पर आपको हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें इसका कारण और लक्षण 

प्रस्तुति - मनितोष सरकार, बिल्हा, (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






 अनियमित खानपान की वजह से पेट दर्द होना आम बात हैं लेकिन बिना किसी कारण के पेट में दर्द होना गंभीर समस्या हो सकती हैं। इसे नजरअंदाज न करें वरना घातक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अगर बिना किसी कारण वश पेट में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और इसका इलाज करवाएं। पेट में दर्द अलग-अलग हिस्सों में हो सकता हैं जिसकी थोड़ी बहुत जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए। तो आइए जानते हैं।




पेट के बाएं हिस्से में दर्द : 


1. पेट में बाईं तरफ दर्द होने पर मतलब आपको किडनी की समस्या हो सकती हैं। अगर आपको आए दिन पेट के बाईं तरफ दर्द महसूस होता हैं तो एक बार पथरी की जांच जरूर करवाएं। पथरी से किडनी डेमेज हो सकती हैं जिसके कारण भी पेट दर्द हो सकता हैं। कभी-कभी देखा जाए तो कब्ज के वजह से भी पेट के बाएं हिस्से में दर्द होता है अतः ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और सही तरीके से उपचार कराएं। 



पेट के दाहिने हिस्से में दर्द :


2. पेट में दाईं तरफ दर्द होने पर पेट के दाएँ तरफ दर्द रहने से आपको अपेंडिक्स यानी अपेंडिसाइटिस हो सकता हैं। अक्सर यह समस्या महिलाओं में होती हैं। ऐसा होने पर नजरअंदाज करना घातक हो सकता हैं। कभी-कभी देखा जाए तो दाएँ किडनी में परेशानी होने पर भी यह समस्या दिखा जा सकता है। पेट के दाहिने हिस्से में बार-बार दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।



पेट के बीच में दर्द :


3. पेट के बीच में दर्द होने पर अल्सर या गेस्ट्रिक की समस्या हो सकती हैं। यह अपच अथवा छोटी आंत में इंफेक्शन के वजह से भी हो सकती है। जब पेट के बीच में असहनीय दर्द महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।



पेट के नीचले हिस्से में दर्द :


4. अगर आपको पेट के निचले हिस्से में दर्द रहता हैं तो यह यूरीन ब्लैडर में इंफेक्शन होने के कारण हो सकता हैं। महिलाओं में मासिकधर्म के दौरान भी पेट के नीचले हिस्से में दर्द हो सकता हैं। पुरूषों में प्रोस्टेट ग्लैंड में इंफेक्शन अथवा यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) होने पर भी यह समस्याएं दिखाई देता है। ऐसा होने पर तत्काल डॉक्टर से जांच करवाकर सही उपचार करवा लें। 



पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द : 


5. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होने पर यह एसिडीटी या कब्ज की समस्या हो सकती हैं। इसे हार्टवर्न कहते हैं जो सीने में जलन और खट्टी डकारे भी आ सकती है। यह ज्यादा गंभीर नहीं होती हैं इसे एलोपैथी और आयुर्वेदिक औषधियों द्वारा ठीक किया जा सकता हैं।



निशुल्क : सेहत संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप करें - 9009153712


No comments:

Post a Comment