बिल्हा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, जानें योग का महत्व...
'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा। बिल्हा नगर में आज 21 जून को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ विश्व योग दिवस मनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बिल्हा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत के नेतृत्व में सामुदायिक भवन में बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मचारी और नगरवासी योग की प्रशिक्षण लेते हुए शामिल हुए।
योग का प्रशिक्षण शैलेन्द्र शर्मा द्वारा दिया गया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धनवा राम कोसले, सुरेश मंगल, घनश्याम डहरिया, प्रीतम बांधे, नगर पंचायत इंजीनियर नरेंद्र दुबे, गौतम यादव, सतीश मिश्रा, हिमांशु यादव, शुभ यादव, अरुण विश्वकर्मा, शिवनारायण विश्वकर्मा, दीपक वर्मा, तुलाराम साहू, रोहिणी तिवारी और बिल्हा विधानसभा के प्रथम युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी (जेपी) आदि लोग शामिल रहे।
योग दिवस भारत और दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है। योग दिवस के कारण आज योगा करना एक फैशन ट्रेंड भी बन चुका है। योग दिवस हर साल 21 जून के दिन मनाया जाता है। इंटरनेशनल योगा डे मनाने की शुरुआत 2015 से हुई थी। आईये विस्तार से जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है?
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इसे हर साल 21 जून के दिन मनाने की परंपरा 2015 से शुरू की गई।
21 जून को ही क्यों योग दिवस मनाया जाता है?
अब सवाल आता है कि 21 जून को ही क्यों योग दिवस मनाया जाता है ?इसके पीछे यह कारण है कि यह दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। 21 जून के दिन को ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं।
भारतीय परंपरा के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए उपयुक्त है। इसलिए, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चुना गया।
आईये जानते हैं की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पहली बार कब मनाया गया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। इसके बाद तीन महीने के भीतर ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया गया। परिणामस्वरुप 21 जून 2015 को दुनियाभर में पहली बार विश्व योग दिवस मनाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है?
इंटरनेशनल योगा डे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच योग और उसके महत्व के प्रति जागरुकता पैदा करना है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इस दिन योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है और इसके फायदे बताए जाते हैं। यह दिन लोगों को रोज़ाना/ नियमित रूप से योगाभ्यास करने की अपील करता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर फिट, तंदरुस्त और बीमारियों से लड़ने में अधिक सक्षम बनता है।
No comments:
Post a Comment