बस और कार के जबरदस्त भीड़ंत : कांग्रेस महासचिव जागेश्वरी वर्मा और उनके पति को लगी गंभीर चोट, अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, June 16, 2023



 बस और कार के जबरदस्त भीड़ंत : कांग्रेस महासचिव जागेश्वरी वर्मा और उनके पति को लगी गंभीर चोट, अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



सरगांव। जिला पंचायत मुंगेली की सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव जागेश्वरी वर्मा और उनके पति घनश्याम वर्मा की स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे के करीब दोनो पति-पत्नी किसी काम से पथरिया से सरगांव की ओर आ रहे थे। उसी दौरान ग्राम बावली के पास मोड़ में उनकी गाड़ी को एक साई सफर बस के द्वारा सामने से जोरदार टक्कर मार दिया गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि सभी घायल गाड़ी में ही फंस गए थे। जिसे ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल सरगांव में भर्ती कराया गया है। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


विस्तृत जानकारी के अनुसार इस घटना की जानकारी होते ही सरगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को बावली ग्राम के ग्रामीणों के साथ बड़ी मसक्कत के बाद निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। उनके गाड़ी के ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेसी नेताओं सहित उनके समर्थकों ने उनके इलाज के लिए मोर्चा सम्हाला हुआ है। फिलहाल अपोलो अस्पताल में उपचार जारी है।



No comments:

Post a Comment