विधानसभा चुनाव लडने की तैयारी में जुटे संभावित प्रत्याशियों ने क्षेत्र में बढाई सक्रियता...
'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः कांग्रेसी नेताओं ने शुरू किया जनसंपर्क संभावित उम्मीदवारों के अपने अपने दावे जनता के बीच बता रहे अपनी उपलब्धि
विधानसभा चुनाव की नजदीक आते देख कांगेसी नेता चुनाव लडने की मंशा पाल रखे स्थानीय नेताओं की चहलकदमी बढ गई है।अभी से ही जनसंपर्क अभियान चलाते हुए देखा जा रहा है ,स्थानीय नेताओं के अपने अपने दावे है जनसंपर्क के दौरान यह कहते पाए जा रहे हैं कि उन्हें पार्टी के बडे नेताओं द्वारा हरी झंडी मिल गई है। लिहाजा वे जनसंपर्क अभियान के अभी से मैदान में कूद पडे हैं। वैसे कहा जाय तो चुनावी शंखनाद होने में देर है संभावना वयक्त की जा रही है कि सितंबर महीने की आखिरी तक चुनाव की घोषणा कर दी जाय।अभी चुनाव की घोषणा नही हुआ हुई है लेकिन मैदान में उतरने के लिए धुरंधरों ने तैयारी शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ में 2023 विधानसभा चुनाव होने हैं मौजूद समय मैं यहां अभी कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस का मानना है कि 15 साल शासन के बाद छत्तीसगढ में बीजेपी की स्थिति खराब है औऋ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुकाबला करने के लिए बीजेपी के पास कोई नेता ही नही है।
कांग्रेस एक लोकतांत्रिक संगठन है,एक विचारधारा है।
मौजूदा दौर में देखे तो विधानसभा मस्तुरी की हार का मुख्य कारण उसके आंतरिक एकजुटता होने की जो आवश्यकता होती है उसका परिचय विधानसभा मस्तुरी कांग्रेस नही दे पा रही है।संगठन के पदाधिकारियों कार्याकर्ताओं सदस्यों का पार्टी के प्रति अविश्वास और अनुशासनहीनता गंभीर चिंता का विषय है।यहां के कांगेसी नेता अपनी सुविधा अपना पद अपनी अहमियत व पावर प्राप्त करने में लगे हैं।जो राजनीति को पेशा समझकर उसमें आते हैं उनके लिए सिद्धांत और जुनून दोनों मायने नहीं रखते।अनुशासनहीनता बढ रही है पार्टी की पद की कीमत पर कांग्रेस संगठन पर हावी होना चाहते हैं।
जनता की तकलीफ दूर करने की बजाए अपने पद की मांगे सरकार से करते रहते हैं जनता में अपनी व पार्टी में साथियों की छबि बिगाडते रहते हैं।विधानसभा मस्तुरी में कांग्रेस के साथ सबसे बडी दिक्कत यह है कि सत्तासीन और पदाधिकारी बनने की लालशा रखने वाले लोग युवा नेतृत्व के नाम पर ,वरिष्ठ व बुजुर्ग नेताओं को पर्याप्त प्रतिष्ठा व सम्मान नही देते। अनुशासनहीनता और गुटबाजी के कारण पार्टी घोर संकट मे है।पार्टी में कुछ अंदर के छिपे शत्रु भी है शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध छिपे खुले रूप से आवाज उठाते रहते हैं आलोचना करते रहते हैं.।पहले पार्टी में मदभेद सामने नही आते थे अब तो पार्टी के छोटे मोटे नेता भी पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कीमत पर अपना मत खुलकर व्यक्त करने में संकोच नहीं करते।हर नेता संगठन व सरकार में स्थान सुरक्षित करने की सांठगांठ में लगा है।आज पार्टी की वैसी सक्रियता नही दिखती।
विधानसभा मस्तुरी कांग्रेस पार्टी को अपनी आर्थिक नीतियों पर पुनर्विचार करना होगा कांग्रेस को नेतृत्व का तरीका बदलना होगा।पार्टी को मूल संगठन को साथ लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं जनता तक आंतरिक लोकतांत्रिक तरीकें से मजबूत कर जनता तक पहुंचना होगा।केवल सत्ता सुख चाहने वाले कांग्रेसी नेताओं से मुक्त होकर समर्पित भाव से काम करने वाले विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने वाले लोगों के नेतृत्व में आगे बढना होगा। हर स्तर पर ठोस व प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता है।जो नेता विवादित हो गए है, वयक्तिवादी हैं अनैतिकता आदि के आरोप हैं उनको सीधे चुनाव में अथवा संगठन में पदाधिकारी के रूप में महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।
ऐसे में कांग्रेस को सचेत रहना होगा नही तो मस्तुरी विधानसभा को जितना मुश्किल ही नही मुमकिन भी नही है।
किसी भी पार्टी का आधार जमीनी स्तर का नेता कार्यकर्ता है,जो पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिनरात काम करते हैं।इनका सम्मान किया जाना जरूरी है लेकिन पार्टी के लिए कडी मेहनत करने वाले जमीनी नेताओ कार्यकर्ताओ की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।इसके साथ ही पार्टी स्तर पर काम करनेवाले कार्यकर्ताओं की भावनाओं की बडे स्तर पर अनदेखा किया जाता है।यह दुर्भाग्य है कि उन कार्याकर्ताओं व उनसे जुडे लोगों की समस्याओं को अनदेखा किया जाता रहा।दुसरे पार्टियों से आए नेता पार्टी में वरिष्ठ नेता कहलाने लगे और उन्हें पदासीन पे पदासीन बनाया गया पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है आज भी पार्टी के अन्य पुराने कर्मठ नेताओं को नजरअंदाज करने का आवाज उठाया तो पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया।
ऐसे ही युवा कार्यकर्ताओं के साथ साथ वरिष्ठ कार्याकर्ताओं का साथ भी जरूरी है अगर जमीनी स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो सदस्यों का सम्मान नही होगा तो मस्तुरी विधानसभा का 2023 में चुनाव परिणाम आपके सामने होगा।
विधानसभा मस्तुरी के कांग्रेस पार्टी के एवं संगठन के लोगों से निवेदन है गुटबाजी छोडकर पुराने कार्यकर्ता और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व जमीनी स्तर के सदस्यों कार्यकर्ताओं को अनदेखा ना किया जाए उन्हें बैठकर उनसे सलाह मशवरा लिया जाए और उनकी बातें सुनी जाए यह पार्टी सबको साथ लेकर और सब कार्याकर्ताओं का विश्वास लेकर चलने वाली पार्टी है।
गणेशदत्त राजू तिवारी मीडिया प्रभारी स्पष्टमल्हारवादी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी
No comments:
Post a Comment