कांग्रेस का बिलासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह मशाल यात्रा में मस्तुरी क्षेत्र के नेता जयंत मनहर ने शिरकत की.. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, April 3, 2023

 


कांग्रेस का बिलासपुर में  ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह मशाल यात्रा में मस्तुरी क्षेत्र के नेता जयंत मनहर ने शिरकत की..

'गणेशदत्त राजू तिवारी', मस्तुरी 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






मस्तुरीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से अयोग्यता साबित होने के बाद कांग्रेस लगातार विरोध जता रही है। रविवार शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा आयोजित  राहुल गांधी के समर्थन में लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह मशाल  मार्च’ किया। इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता बिलासपुर की सड़कों पर दिखाई दिए। कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सत्याग्रह मशाल आंदोलन में विधानसभा मस्तुरी क्षेत्र के नेता जयंत मनहर शामिल रहे उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में रविवार को 6:00 बजे बिलासपुर  जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सत्याग्रह मशाल यात्रा निकाली गई।जिसमें हजारों कांग्रेस पदाधिकारियां व कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर प्रदर्शन किया। लोकतंत्र को जिस प्रकार सुनियोजित तरीक़े से साजिश कर खत्म करने की कोशिश की जा रही है। सत्य की आवाज को तानाशाही सरकार द्वारा दबाने की कोशिश की जा रही है।इस सत्याग्रह मशाल यात्रा द्वारा हम लोगों को संदेश पहुंचाने का काम कर रहे हैं।लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लडाई जारी रखेंगे।




No comments:

Post a Comment