नवरात्रि के छठवें दिन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत मनहर मां डिडिनेश्वरी देवी मंदिर मल्हार के चरणों में मात्था टेका ज्योति कलश दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, March 28, 2023



 नवरात्रि के छठवें दिन  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत मनहर मां डिडिनेश्वरी देवी मंदिर मल्हार के चरणों में  मात्था टेका ज्योति कलश दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की.

'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






मस्तुरीः नवरात्रि के पावन अवसर पर जगह जगह मंदिरों में भक्ति का माहौल है। मंदिरों में मां भगवती की पूजा अर्चना धूमधाम से हो रही है व उत्सव का माहौल है। 

इसी कडी में आज नवरात्रि के छठवें दिन मस्तुरी क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जयंत मनहर अपनी टीम के साथ नगर पंचायत मल्हार पहुंच कर जगत जननी आदिशक्ति मां डिडिनेश्वरी पार्वती देवी के दरबार में मात्था टेक पुजा अर्चना कर समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों, क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की व ज्योति कलश दर्शन कर परिक्रमा करते हुए सभी की मनोकामना पूर्ति के लिए ज्वाला मां से आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत मनहर के साथ मल्हार नगर के ब्लॉक महामंत्री पुतन दुबे, वरिष्ठ पत्रकार संजीव पान्डेय,पंकज विशाल,असंगठित कामगार कांग्रेस महासचिव गणेशदत्त तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी रामहरि कैवर्त, मंदिर समिति व स्थानीय जनप्रतिनिधि कांग्रेसी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment