शिव महापुराण सुनने कौडिया पहुंचे पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के साथ वरिष्ठ कांगेसी नेता जयंत मनहर... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, March 30, 2023

 


शिव महापुराण सुनने  कौडिया पहुंचे पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के साथ वरिष्ठ कांगेसी नेता जयंत मनहर...

'गणेशदत्त राजू तिवारी', मल्हार 

'हमसफर मित्र न्यूज' 







मस्तुरीः नवरात्र की सातवें रोज मंगलवार को शैलेश्वर महादेव की नगरी कौडिया सीपत  पहुंचे पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव पदाधिकारियों सहित मस्तुरी क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत मनहर शामिल हुए

 22 मार्च से ग्राम कौडिया में नौ कुंडिय रूद्र महायज्ञ व शिवपुराण का आयोजन चल रहा है ,जहां जाने माने मानस रत्न भगवताचार्य पं. रामलोचन तिवारी के मुखारविंद से हजारों की संख्या में श्रोता शिवमहापुराण का आनंद उठा रहे हैं।

इस दौरान मंगलवार को आयोजित शिवमहापुराण कथा को सुनने पहुंचे पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ,अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण, मस्तुरी पूर्व विधायक दीलिप लहरिया, केश शिल्पी बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास,सहित मस्तुरी क्षेत्रीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत मनहर सहित कांग्रेसजनो ने शिवमहापुराण कथा सुनकर व्यास गद्दी पर विराजमान  व्यास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा शिवमहापुराण कि कथा का आयोजन जहां होती है वह स्थान तीर्थ बन जाता है।वहां सभी देवी देवता आते हैं ,भक्तों में भक्ति का संचार हो जाता है।शिवमहापुराण श्रवण करने मात्र से सारे पापों का नाश होता है।

सभी कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं  ने शिवमहापुराण श्रवण कर कांग्रेसजनो ग्रामीणों से मुलाकात की।



No comments:

Post a Comment