बिल्हा पुलिस द्वारा गर्भवती महिला से मारपीट के फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, March 27, 2023

 


बिल्हा पुलिस द्वारा गर्भवती महिला से मारपीट के फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 

'मनितोष सरकार' (संपादक), बिल्हा 

'हमसफर मित्र न्यूज' 








 बिल्हा। साल भर पहले गर्भवती महिला से मारपीट कर भागने वाले दो आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार  28 अप्रैल 2022 को बिल्हा थाना अंतर्गत ग्राम सम्बलपुरी में रात्री करीब 9 बजे 6 माह के गर्भवती महिला रामेश्वरी चतुर्वेदी पति रविशंकर उम्र 26 साल अपने घर के सामने खड़ी थी तभी पड़ोसी नोहर डहरिया, सुनीता डहरिया, राजा डहरिया और नोहर डहरिया की बहन के द्वारा पुरानी रंजिश के चलते बच्चे से मारपीट किये हो बोलकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का लात से मारपीट किये है। घटना के बाद महिला ने उन चारों के खिलाफ बिल्हा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करायी। उक्त महिला कि रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध क्रमांक 99/2022 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान  दिनांक 30 अप्रैल 2022 को सूचना मिला कि प्रार्थिया रामेश्वरी चतुर्वेदी जो 06 माह की गर्भ से थी आरोपियों के द्वारा मारपीट करने से दिनांक 29 अप्रैल 2022 को गर्भपात हो गया है। प्रकरण में गर्भस्थ शिशु का गर्भपात से मृत्यु होने पर धारा 316 भादवि पृथक से जोड़ी गई। प्रकरण में पूर्व में आरोपीया सुनिता डहरिया व नोहर डहरिया की बहन को गिरफ्तार किया गया था प्रकरण के अन्य आरेापी नोहर डहरिया एवं साहेबदास उर्फ राजा डहरिया कायमी दिनांक से लगातार फरार थे। 


मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देेश पर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सी.डी. लहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर बिल्हा के द्वारा टीम गठित कर लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। जो दोनों फरार आरोपी नोहर प्रसाद डहरीया पिता संतोष उम्र 33 साल और साहेबदास डहरीया पिता संतोष उम्र 22 साल साकिनान ग्राम संबलपुरी थाना बिल्हा जिला-बिलासपुर को रायपुर में होने की सूचना मिलने पर तत्काल टीम रवाना कर आरेापियों को घेराबंदी कर कल दिनांक 26 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर लाया गया।


 आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने में लाकर मनोवैज्ञानिक तरिके से पुछताछ करने पर उक्त घटना दिनांक को अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये हाथ मुक्का, लाठी, डण्डा ,रॉड से मारपीट करना बताये। जिस पर आरोपियों को कल दिनांक 26 मार्च 2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


  उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व मे एएसआई धर्मेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक खेम सिंह श्याम, बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक - संतोष मरकाम, रंजीत खलखो, सचिन नामदेव, दिनेश कुमार पटेल, म. आर बृंदा अवस्थी का विशेष योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment