आर्मी ऑफिसर की पत्नी और बेटे - बेटी संग दुष्कर्म, मुस्लिम युवक पर लगा आरोप - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, February 20, 2023

 


आर्मी ऑफिसर की पत्नी और बेटे - बेटी संग दुष्कर्म, मुस्लिम युवक पर लगा आरोप 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



बिहार के मुस्लिम युवक ने सिंगिंग एप पर आर्मी अफसर के पत्नी से दोस्ती कर अश्लील कार्य किया। इतना ही नहीं बाद में वो महिला के घर पहुंच गया, वहां उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटे के साथ भी कुकुर्म किया। इतना ही नहीं नाबालिग संग दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। अब पीड़ित आर्मी अफसर ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने एक युवक को घर बुलाया था। उक्त युवक ने नाबालिग बेटी से रेप करने के बाद उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। बेटे संग कुकुर्म जैसी घिनौनी हरकत भी की। पीड़ित सैन्य अफसर का परिवार कैंट क्षेत्र में रहता है। वहीं आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है। पीड़ित की 15 साल की बेटी और 11 साल का बेटा है। 


पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की एक सिंगिंग ऐप के जरिए तनवीर आलम निवासी इस्लाम कॉलोनी, बिहार से जान पहचान हुई थी। कुछ दिन पहले वो एक कोर्स के लिए महाराष्ट्र चले गए। इस बीच पत्नी ने तनवीर को घर पर बुला लिया। इस बात की जानकारी बेटी ने उन्हें फोन पर दी। बेटी ने बताया कि उसने तनवीर को मां के साथ कई बार अश्लील हरकतें करते देखा है। आरोप है कि इसके बाद तनवीर ने 15 साल की नाबालिग संग भी दुष्कर्म किया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में तनवीर पर बेटे से भी कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि जब वो महाराष्ट्र से घर लौटे तो उनकी बेटी बुरी तरह डरी हुई थी। पूछताछ करने पर उसने उन्हें घर में हुई घटना के बारे में बताया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment