बिल्हा पुलिस ने किया एक साथ 10 जुआरियों को गिरफ्तार, 52 परियों के साथ 27 हजार से अधिक रकम जब्त - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, February 22, 2023

 


बिल्हा पुलिस ने किया एक साथ 10 जुआरियों को गिरफ्तार, 52 परियों के साथ 27 हजार से अधिक रकम जब्त

'हमसफर मित्र न्यूज' 



बिल्हा। बिल्हा पुलिस द्वारा बुधवार को बड़ी संख्या में जुआ खेलते हुए आरोपियों को धर दबोचा। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पंडेरवा के खार में जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडेरवा गांव के खार में भारी संख्या में जुआ खेलते हुए जुआरियों का सुचना बिल्हा पुलिस को मिली। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बिल्हा थाना प्रभारी देवेश राठौर ने टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापामार कार्रवाई कर मौके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते और नगदी 27300 रुपये जब्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


मालूम हो कि बिल्हा क्षेत्र में कई जगहों पर जुआ और अवैध कारोबार का खेल लगातार बढ़ रही थी। वर्तमान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के सख्त आदेशानुसार क्षेत्र में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा रहा है। जिस पर बिल्हा थाना प्रभारी राठौर ने इस कार्य पर लगातार कार्रवाई करने में नजर आ रहे हैं और इस कारोबार पर काफी हद तक अंकुश लगाने में सफल हुए हैं।


उक्त कार्यवाही में 1. नीरज पाल उर्फ राजा पिता रोहित पाल उम्र 24 साल साकिन डोडकीभाठा बिल्हा थाना बिल्हा। 

2. शशि मानिकपुरी पिता शिवदास मानिकपुरी उम्र 30 साल साकिन डोडकीभाठा थाना बिल्हा। 

3. अभिजीत महिलांगे पिता प्रेमप्रकाश महिलांगे उम्र 32 साल साकिन राजीव गांधी चैक मझवापारा थाना सिविल लाईन। 

4. अजय साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 31 साल साकिन कंचन विहार सिरगिटटी। 

5. आलोक बंजारे पिता धरमवीर बंजारे उम्र 20 साल साकिन कंचन विहार सिरगिटटी थाना सिरगिटटी। 

6. मनोज दास मानिकपुरी पिता गणेश दास मानिकपुरी उम्र 35 साल साकिन रहंगी जोगीपुर थाना चकरभाठा। 

7. आदित्य वस्त्रकार पिता संतराम वस्त्रकार उम्र 31 साल साकिन नयापारा सिरगिटटी। 

8. अर्पित महिलांगे पिता गोरे महिलांगे उम्र 25 साल साकिन मझवापारा जरहाभाठा थाना सिविल लाईन। 

9. रवि साहू पिता स्व. रामकुमार साहू उम्र 28 साल साकिन विष्णु चैक तिफरा थाना सिरगिटटी। 

10. महावीर डोगरे पिता पंचराम डोगरे उम्र 27 साल साकिन धमनी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.। 


उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर के नेतृत्व में प्र आर रुपेश तिग्गा, आरक्षक संतोष मरकाम, रंजितय खलखो, सुमन्त चन्द्रवंशी, रविशेखर सिरो, शत्रुहन कौशिक, सतीश साहू, जवाला सिंह, सोमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।





No comments:

Post a Comment